फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में कोरोना टीकाकरण: 26 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया भरोसे का टीका

Fri, 22 Jan 2021 12:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Jan 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination on twenty six booths in Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले में शुक्रवार को 26 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके लिए सुबह नौ बजे से टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि शहर और देहात में 26 केंद्र बनाए गए। इस बार जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल रोग संस्थान को भी केंद्र बनाया गया। 




Covid Vaccination on twenty six booths in Agra
एसएन में पूर्व प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल ने भी टीका लगवाया - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि टीकाकरण शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान शहर और देहात के कुल 26 केंद्रों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में चार केंद्र बनाए गए। कुछ और केंद्रों पर दो सत्र में वैक्सीन लगाई लगई। 
Covid Vaccination on twenty six booths in Agra
आगरा: बॉक्स से वैक्सीन निकालती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
प्रबंध कोवाक्सिन की 448 डोज मिलीं 
सीएमओ के मुताबिक जिले को कोविशील्ड के अलावा कोवाक्सिन की भी 448 डोज मिली हैं। कोवाक्सिन जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में लगाई गई। जिले में कोविशील्ड की 26280 डोज मिली थीं। अभी तक 361 डोज लग चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Vaccination on twenty six booths in Agra
स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगाती नर्स - फोटो : अमर उजाला
16 जनवरी को टीका लगवाने वालों को कोई परेशानी नहीं
सीएमओ डॉ. आरसी. पांडेय का कहना है कि 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगवाने वालों को कोई परेशानी नहीं हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग एवं वक्ष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष का कहना है कि उन्होंने भी टीका लगवाया था। इसके बाद पूरे दिन विभाग में काम किया और छात्रों की कक्षा ली। यह प्रक्रिया जारी है। उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई, बस टीका लगने वाली जगह पर हल्का दर्द हुआ, जो स्वाभाविक है। 
विज्ञापन
Covid Vaccination on twenty six booths in Agra
आगरा में कोरोना टीकाकरण (पहले चरण की तस्वीरें) - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सीपी वर्मा ने भी टीका लगवाया था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है, बस हल्का बुखार आया था। बता दें कि पहले चरण में 600 स्वास्थ्यकर्मियों में से सिर्फ 361 को टीका लगा था। छूटे कर्मचारियों को दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके लिए पहले ही इनके मोबाइल पर मैसेज भेज दिए गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed