कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मरीजों की मौतों से मचे हाहाकार को अभी ज्यादा वक्त भी नहीं गुजरा है कि लोग फिर से संक्रमण से बचाव को लेकर बेपरवाह हो गए हैं। संभावित तीसरी लहर से भी बेखबर हैं। इनकी बानगी तीर्थनगरी वृंदावन में देखने को मिल रही है, जहां श्री बांकेबिहारी के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चिंताजनक बात यह है कि यहां लोग कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी श्री बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर के बाहर दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई। कतारों में खड़े लोग दो गज की दूरी का पालन करना भूल गए। भीड़ का दबाव इस कदर था कि लोग एक दूसरे के सहारे खड़े थे। कई लोगों ने मुंह पर मास्क भी नहीं लगाया था।
न कोरोना का डर, न नियमों का असर: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन