{"_id":"5e92e9968ebc3e76a42103d5","slug":"coronavirus-update-mayor-appeals-to-residents-of-agra-for-stay-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: आगरा का हर घर होगा सैनिटाइज, युद्धस्तर पर जुटी निगम की टीम, मेयर ने की यह अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: आगरा का हर घर होगा सैनिटाइज, युद्धस्तर पर जुटी निगम की टीम, मेयर ने की यह अपील
Mon, 13 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
मकान को सैनिटाइज करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए महापौर (मेयर) नवीन जैन ने सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर का हर घर सैनिटाइज किया जाएगा। महापौर ने हाथ जोड़कर शहर के लोगों से अपील की है कि कोरोना को गंभीरता से लें, हम सब मिलकर यह जंग जीतेंगे।
दमकल की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते महापौर
- फोटो : अमर उजाला
महापौर नवीन जैन ने 'अमर उजाला' को बताया कि शहर में 3.20 लाख मकान हैं। 25 लाख की आबादी है। पूरे शहर को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू हो चुका है। पांच हजार गली-मोहल्लों के इस शहर के हर घर को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई है।
#LadengeCoronaSe: कोरोना से लड़ने के लिए आगरा का हर घर होगा सैनिटाइज, महापौर ने शुरू किया सबसे बड़ा अभियान #Agra #coronavirus https://t.co/GPtgd9n9VZ
— Amar Ujala Agra (@AU_AgraNews) April 12, 2020
युद्धस्तर पर जुटी नगर निगम की टीम
- फोटो : अमर उजाला
महापौर ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद ली गई है। दमकल की गाड़ियों में सैनिटाइजर भरकर शहर भर में छिड़काव किया जा रहा है। इस अभियान के तहत व्यवसायिक भवनों को भी सैनिटाइज करा सकते हैं। इसके लिए भुगतान देना होगा। भवन मालिक नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं।
#LadengeCoronaSe: व्यवसायिक भवनों को भी करा सकते हैं सैनिटाइज, नगर निगम ने की है यह व्यवस्था #Agra @smartcityagra https://t.co/iCI0riMICi
— Amar Ujala Agra (@AU_AgraNews) April 12, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
नवीन जैन ने आगरा वासियों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा, मैं शहर की 25 लाख जनता से हाथ जोड़कर अनुरोध कर रहा हूं कि कोरोना को हल्के में न लें। इसका कोई इलाज नहीं है। हम सब मिलकर ही इसका इलाज कर सकते हैं। इसके लिए सभी शहरवासी घरों में रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें।'
#LadengeCoronaSe: महापौर नवीन जैन ने आगरा वासियों से हाथ जोड़कर की अपील, कोरोना को गंभीरता से लें, घर में रहें सुरिक्षत रहें। #Agra #coronavirus https://t.co/ir82MFWY2O
— Amar Ujala Agra (@AU_AgraNews) April 12, 2020
विज्ञापन
मकान पर सैनिटाइजर का छिड़काव करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में अब तक कोरोना वायरस के 104 मामले मिल चुके हैं। इनमें 10 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि एक संक्रमित वृद्धा की मौत भी हो चुकी है। संक्रमितों में 52 जमाती हैं। प्रशासन द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करके घरों की मॉपिंग कराई जा रही है।