फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के बीच जारी रहेंगे दर्शन: कोकिलावन शनिदेव मंदिर में खुले रहेंगे पट, सरकार की गाइड का होगा पालन

Sat, 10 Apr 2021 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Apr 2021 12:11 AM IST
सार

  • शनिदेव के दर्शन व पूजन के लिए करना होगा नियमों का पालन
  • कोराना संक्रमण के चलते एसडीएम ने परखीं शनि मंदिर की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura: Kokilavan Shani Mandir Will Open For Devotees
कोकिलावन धाम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बीच कोकिलावन शनिदेव मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं को भी सरकार की गाइडलाइन का पालन करना होगा। शनिदेव मंदिर में शुक्रवार की रात्रि से हजारों की संख्या में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु शनिदेव के दर्शनों को आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य, सीओ जितेंद्र कुमार ने मंदिर महंत प्रेमदास महराज के साथ चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था कराई जाएगी। 

 
Corona Virus In Mathura: Kokilavan Shani Mandir Will Open For Devotees
कोकिलावन में पुलिस-प्रशासन ने बनवाए गोले - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम ने कहा कि शनि दर्शन को आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है। दर्शन में देरी भले हो जाए, लेकिन कोई कोरोना संक्रमित न हो, यह स्वीकार्य नहीं है। सीओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सामान की बिक्री करें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोकिलावन चौकी प्रभारी ने 12 दुकानदारों के चालान किए।
Corona Virus In Mathura: Kokilavan Shani Mandir Will Open For Devotees
शनिदेव - फोटो : shani jayanti
प्रत्येक शनिवार पहुंचते है करीब दो लाख श्रद्धालु
पिछले कुछ सालों के दौरान कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। शनिधाम में सबसे अधिक श्रद्धालु एनसीआर से आ रहे हैं। इसमें भी दिल्ली और हरियाणा के श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक रहती है। पर्यटन विभाग के आंकलन के मुताबिक यहां प्रत्येक शनिवार को दो लाख श्रद्धालु दर्शन को आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Virus In Mathura: Kokilavan Shani Mandir Will Open For Devotees
shani temple
शनिधाम से जुड़ी प्रमुख बातें
- दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर कोसीकलां के निकट स्थित है कोकिलावन
- कोसीकलां से कोकलावन की दूरी करीब 9 किलोमीटर
- कोसीकलां-नंदगांव मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग पर तीन किलोमीटर दूर 
- कोकलावन में परिक्रमा मार्ग की लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर
विज्ञापन
Corona Virus In Mathura: Kokilavan Shani Mandir Will Open For Devotees
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि कोकिलावन धाम श्री शनिदेव मंदिर लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही बंद हो गया था। कई महीनों तक शनिदेव मंदिर बंद रखा गया था। जब देशभर में मंदिर खुले इसके बाद भी यहां दर्शन के लिए पट खोले गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed