फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agneepath Protest: आगरा में युवाओं को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश, व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए थे मैसेज

Mon, 20 Jun 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy exposed behind Agneepath scheme protest in Agra
मलपुरा में पुलिस की गाड़ियों पर हुआ था पथराव - फोटो : अमर उजाला

आगरा में अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध के लिए युवकों को भड़काने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जयपुर के युवक ने व्हाट्सएप पर इंकलाब जिंदाबाद के नाम से ग्रुप बनाकर 300 से ज्यादा लोगों को जोड़ा था। इसमें युवकों को रेल और बसों को निशाना बनाने, आगजनी और तोड़फोड़ के लिए भड़काया जा रहा था। थाना मलपुरा क्षेत्र में पुलिस पर पथराव के मामले में जेल भेजे गए एक युवक के मोबाइल से यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जयपुर पुलिस से संपर्क किया है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।



शुक्रवार को मलपुरा में ग्वालियर हाईवे पर बवाल हुआ था। युवाओं की भीड़ में शामिल अराजकतत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था। एसओ मलपुरा की गाड़ी को भी निशाना बनाया था। एक युवक ने फायरिंग भी की थी। सड़क की रेलिंग को तोड़ दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आठ आरोपियों को जेल भेजा गया। इनमें सभी के मोबाइल की भी जांच की गई।

Conspiracy exposed behind Agneepath scheme protest in Agra
प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर लगाया था जाम - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी के मोबाइल में इंकलाब जिंदाबाद नाम से व्हाट्सएप का ग्रुप मिला। इस ग्रुप में लगातार मैसेज आ रहे थे। कहा जा रहा था कि अग्निपथ योजना का विरोध करो। बस और ट्रेन में आग लगा दो। शांति से प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा। यह सब करने से ही सरकार झुकेगी। इस योजना को वापस लेगी। इस ग्रुप के 25 से अधिक एडमिन बनाए गए थे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सके। इसके साथ ही ग्रुप में 300 सदस्य बन गए थे। उनके उकसाने पर ही मलपुरा में बवाल हुआ था। पुलिस के पहुंचने की वजह से आगजनी नहीं हो सकी। 

Conspiracy exposed behind Agneepath scheme protest in Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जयपुर पुलिस से किया संपर्क

एसएसपी ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप की जांच के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम को लगाया गया। पता चला कि ग्रुप जयपुर के युवक ने बनाया है। जिस युवक के मोबाइल में यह ग्रुप मिला, उसके बारे में जानकारी गोपनीय रखी गई है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए जयपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। युवाओं को उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप के एडमिन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। साइबर सेल को सक्रिय किया गया है। वह सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर निगाह रख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Conspiracy exposed behind Agneepath scheme protest in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट पर चार गिरफ्तार 

खंदारी के एक युवक ने शनिवार रात को फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाली थी। उसने एक न्यूज चैनल की खबर को टैग किया। इस पर लिखा कि खंदौली के लड़के कहां गए, इसका विरोध करने वाले। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित किया। चार युवक पकड़ लिए गए। उनके खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। इसके बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। चारों को जेल भेज दिया गया। वहीं खंदौली में एक्सप्रेसवे पर रविवार को पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
Conspiracy exposed behind Agneepath scheme protest in Agra
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

गांव-गांव चौपाल लगा कर पुलिस ने दी जानकारी

एसएसपी ने बताया कि गांव-गांव चौपाल लगाई जा रही हैं। इसमें पुलिस के साथ प्रशासन की टीम को लगाया गया है। लोगों को बताया जा रहा है कि अग्निपथ भर्ती योजना में क्या फायदे हैं। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि एक बार मुकदमे में नाम आया तो फिर नौकरी नहीं मिलेगी। अराजकतत्वों के झांसे में नहीं आएं। अगर, कोई भड़काता है तो पुलिस को जानकारी दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed