{"_id":"5f0a8b394c1fd504134dd2f4","slug":"commercial-surrogacy-gang-update-news-asmita-of-nepal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोख के सौदागरः राहुल से पुलिस करेगी ये चार सवाल, खुलेगी अस्मिता से जुड़ी हर कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोख के सौदागरः राहुल से पुलिस करेगी ये चार सवाल, खुलेगी अस्मिता से जुड़ी हर कड़ी
Sun, 12 Jul 2020 03:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 12 Jul 2020 03:43 PM IST
सार
नीलम के साथी राहुल की रिमांड पर कल कोर्ट में सुनवाई
विज्ञापन
कोख के सौदागर गैंग की सरगना नेपाल की अस्मिता
- फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग की फरीदाबाद की सरगना नीलम से जुड़ी दिल्ली की डॉ. नेहा और एजेंट मीना का पता अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। इधर, नीलम के सहयोगी आनंद राहुल सारस्वत से पुलिस रिमांड पर लेकर चार सवाल करेगी।। उससे गैंग के सदस्यों से लेकर बच्चों के बेचने के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
स्थानीय सरगना नीलम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 19 जून को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पुलिस ने दो गाड़ियों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन बच्चियां भी मिली थीं। इन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। गैंग सरोगेसी कराकर नेपाल में बच्चों को बेचता है। गैंग की सरगना फरीदाबाद के धीरज नगर निवासी नीलम है। उसे पुलिस ने दो दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था।
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
आरोपी राहुल आनंद और गिरोह की सरगना नीलम
- फोटो : अमर उजाला
नीलम ने कई राज उगले थे। दिल्ली के लाजपत नगर की डॉ. नेहा सरोगेसी धंधे में जुड़ी थी। दिल्ली के बदरपुर की मीना ने उसे डॉक्टर से मिलवाया था। तब से गैंग संचालित कर रही है।
संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरगना नीलम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने डॉ. नेहा और एजेंट मीना की तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिले। नीलम को पुलिस रिमांड पर लिए हुए एक सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस दोनों को नहीं ढूंढ सकी है। उनके पकड़े जाने के बाद ही दिल्ली और यूपी में फैले गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पता चल सकेगा।
संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं
संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं
विज्ञापन
कोख के सौदागरों को जेल भेजती पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की ढीली चाल से पता नहीं लग पा रहा है। उधर, पुलिस ने नीलम के सहयोगी आनंद राहुल सारस्वत को गिरफ्तार किया था। वह दो लड़कों को सिलीगुड़ी में नेपाल की अस्मिता के एजेंट को बेचकर आया था। पुलिस ने राहुल को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। सोमवार को सुनवाई है
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा
संबंधित खबर: कोख के सौदागर: सरगना नीलम का साथी गिरफ्तार, गायब बच्चों को लेकर हुआ यह खुलासा