फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागर: एजेंट राहुल के खुलासे ने पुलिस को चौंकाया, नेपाल की अस्मिता के पति की खुली 'हकीकत'

Thu, 16 Jul 2020 12:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jul 2020 12:15 PM IST
सार

  • एजेंट आनंद राहुल ने किया खुलासा
  • अस्मिता का पति है विष्णुकांत
  • दोनों 12 साल से कर रहे अवैध धंधा

विज्ञापन
Commercial Surrogacy Case Noida Doctor Master Mind Crime News
नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग का मास्टरमाइंड नोएडा का डॉक्टर विष्णुकांत है। वह नेपाल की रहने वाली अस्मिता का पति है। डॉ. विष्णुकांत 12 साल से सरोगेसी, अंडाणु और शुक्राणु खरीदने का धंधा कर रहा है। तीन साल से अवैध तरीके से इस कार्य में लगा है। अस्मिता पति का साथ देती है। वह भी नोएडा में रह रही है। एजेंट आनंद राहुल सारस्वत ने पुलिस कस्टडी रिमांड में की गई पूछताछ में खुलासा किया है। पुलिस ने डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह पहले ही पत्नी सहित फरार हो चुका है। 

 
Commercial Surrogacy Case Noida Doctor Master Mind Crime News
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली निवासी आनंद राहुल को रिमांड पर लिया। पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की। इसके बाद नोएडा लेकर गई थी। इसके बाद पुलिस उसे सिलीगुड़ी लेकर जाएगी। इस गिरोह ने दिल्ली और सिलीगुड़ी में बच्चे बेचे हैं। 19 जून को फतेहाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने कोख के सौदागर गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ा था।
 
Commercial Surrogacy Case Noida Doctor Master Mind Crime News
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
इसमें गैंग की फरीदाबाद की सरगना नीलम है। तीन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बच्चियों को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। लॉकडाउन में फरीदाबाद के हॉस्पिटल में महिलाओं के प्रसव कराए गए थे। पुलिस ने डॉक्टरों के बयान लिए थे। इसके बाद नीलम को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। इसमें एजेंट मीना और डॉ. नेहा का नाम सामने आया, लेकिन दोनों अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
Commercial Surrogacy Case Noida Doctor Master Mind Crime News
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
नेपाल में खोला क्लीनिक, रचाई दूसरी शादी
एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि आनंद राहुल सारस्वत से पूछताछ में पता चला कि मूलरूप से कर्नाटक का रहने वाला डॉक्टर विष्णुकांत 12 साल से सरोगेसी का धंधा कर रहा है। उनका नोएडा के सेक्टर 93 स्थित पार्श्वनाथ एवीएशन सिटी में फ्लैट था। वह दिल्ली के अस्पताल फीनिक्स में नौकरी कर रहा था। यहां पर उसकी मुलाकात नोएडा के ही सेक्टर 93 निवासी डॉ. विशाल से हुई। वह आईवीएफ सेंटर से जुड़े हुए हैं। डॉ. विष्णुकांत से सरोगेसी के लिए विदेशी दंपती भारत आकर संपर्क करते थे। डॉक्टर किराये पर कोख दिलाता था। इसके साथ ही शुक्राणु और अंडाणु दिलाता था। डॉ. विष्णुकांत ने डॉक्टर विशाल के साथ काम शुरू किया। तीन साल पहले सरोगेसी को केंद्र सरकार ने अवैध कर दिया। इस पर डॉक्टर विशाल ने कार्य बंद कर दिया, जबकि विष्णुकांत अवैध तरीके से करता रहा। 
विज्ञापन
Commercial Surrogacy Case Noida Doctor Master Mind Crime News
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
विष्णुकांत ने तीन साल पहले नेपाल में क्लीनिक खोला था। यहां उसकी मुलाकात अस्मिता से हो गई। दोनों ने शादी कर ली। यह विष्णु की दूसरी शादी थी। इसके बाद दोनों मिलकर काम करने लगे। उन्होंने अलग-अलग शहरों में अपनी एजेंट महिलाओं को सरगना बनाया। यह किराये पर कोख देने वाली महिलाओं को लेकर आने लगीं। डॉ. विष्णुकांत की पहली पत्नी कर्नाटक में रहती है।


संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed