फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cbse Result: कोई डीएम बनकर तो कोई डॉक्टर बन देश की सेवा करना चाहता है, जानिए टॉपर्स के सपने

Thu, 16 Jul 2020 08:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jul 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
Know Cbse 10th Toppers Dreams In Future Latest News
सीबीएसई में पास हुए छात्र - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। कोरोना काल में सीबीएसई बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को भरपूर अंक दिए। शिकोहाबाद के सेंट डोनोमिक स्कूल के छात्र आदित्य कुमार ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। वहीं, अन्य छात्रों के रिजल्ट में भी सीबीएसई बोर्ड ने अंकों की बारिश की है। रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की। दसवीं में इस बार बेटों ने बाजी मार ली। परिणाम आने के बाद से परीक्षार्थियों के घर और विद्यालय में उल्लास का माहौल देखने को मिला। अगली स्लाइड में देखिए टॉपर्स के सपने...
Know Cbse 10th Toppers Dreams In Future Latest News
आदित्य कुमार के 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मिठाई खिलाता परिवार - फोटो : अमर उजाला
आदित्य आईआईटी कर सिविल सर्विस में जाकर करेगा देश सेवा
शिकोहाबाद सेंट डॉनमिक एकेडमी के छात्र आदित्य कुमार यादव ने हाईस्कूल में 500 में से 495 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। उसकी इस कामयाबी से उसके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। दो भाई बहनों में छोटा आदित्य बचपन से ही मेधावी रहा है। उसके पिता नेवी से रिटायर्ड होकर प्राथमिक विद्यालय नगला खंदारी हाथवंत में सरकारी शिक्षक हैं। मां ममता गृहणी होने के बावजूद बच्चों की शिक्षा में विशेष रुचि रखती हैं।
 
Know Cbse 10th Toppers Dreams In Future Latest News
आदित्य और मनीष - फोटो : अमर उजाला
बहन प्रतिमा इंटर में पढ़ रही है। आदित्य ने यह सफलता अपनी मेहनत और कमियों पर फोकस कर हासिल की है। प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई। आदित्य ने किसी विषय में कोचिंग नहीं की। अपने चचेरे भाई से गणित पढ़ता था। उसको पुस्तकें पढ़ना और गाना सुनने का शौक है। उसका सपना है कि इंटर में भी जिला टॉप करके आईआईटी करने के बाद सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा करना है। वह डीएम बन कर गरीबों को उनका हक दिलाना चाहता हूं। जिले के तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद को अपना आदर्श मानता है। टीवी पर समाचार और वालवीर नाटक देखना पसंद है। अभिनेता शाहरुख खान पसंदीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know Cbse 10th Toppers Dreams In Future Latest News
परिवार के साथ मनीष राठौर - फोटो : अमर उजाला
सफल बिजनेसमैन बनना चाहता है मनीष 
किड्स कॉर्नर स्कूल के छात्र मनीष राठौर ने कक्षा दसवीं में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता हासिल की है। मनीष आगे कॉमर्स विषय के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं। मनीष का सपना एक सफल बिजनेसमैन बनने का है। रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। शिक्षकों ने भी मनीष की सफलता पर फोन कर बधाई दी। वहीं, दोस्तों ने भी मनीष के उज्वल भविष्य की कामना की। शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित राठौर गली में मनीष राठौर निवास करता है। पिता सोहन सिंह एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। वहीं, मां गीता राठौर जसराना ब्लाक के प्राइमरी विद्यालय नगला मदना में सहायक अध्यापिका पद पर तैनात हैं। मनीष को बिजनेस से जुड़े ही विषय पसंद हैं। इसलिए वह कॉमर्स विषय लेकर ही आगे पढ़ाई करेगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मां-पिता को दिया है। विद्यालय के निदेशक मयंक भटनागर ने छात्र मनीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मनीष ने सामाजिक विषय, कंप्यूटर में शतप्रतिशत अंक हासिल किए  हैं। हिंदी, विज्ञान में 99 अंक और अंग्रेजी में 93 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
 
विज्ञापन
Know Cbse 10th Toppers Dreams In Future Latest News
मोहित यादव अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहता है मोहित
ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हाईस्कूल के छात्र मोहित यादव ने 98.2 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वह एनडीए व आईआईटी करके इंजीनियर बन कर देश सेवा करना चाहता है। सर्वप्रथम उसका लक्ष्य इंटर में शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप करना है। इसके बाद आईआईटी करके इंजीनियर बनना चाहता है। इसके साथ ही एनडीए में भी जाने की इच्छा है। मोहित नियमित रूप से 6 घंटे पढ़ा और उसने यह सफलता हासिल की। मोहित ने मैथ, सोशल साइंस और साइंस की कोचिंग ली। मोहित के पिता फौज में पश्चिमी बंगाल में तैनात हैं। वहीं बड़ा भाई राहुल एयरफोर्स में वर्तमान में जैसलमेर में तैनात है। जबकि दूसरे नंबर का भाई रवी उसी के साथ हाईस्कूल में पढ़ रहा है। उसने 94.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। मोहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रॉल मॉडल मानता हैं। ऋतिक रोशन उसका पसंदीदा अभिनेता है। अपनी सफलता का श्रेय मोहित ने अपनी मां, भाई और विद्यालय के शिक्षक तथा निदेशक डॉ. रजनी यादव को दिया है। उसका कहना है कि मैम के सख्त अनुशासन और पढ़ाई पर फोकस से ही उसने यह सफलता प्राप्त की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed