{"_id":"5cee7773bdec22070c091575","slug":"clash-at-sheikh-salim-chisti-dargah-fatehpur-sikri-fire-on-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरी दरगाह परिसर में फायरिंग, पर्यटकों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी दरगाह परिसर में फायरिंग, पर्यटकों में मची भगदड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 30 May 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दरगाह में हुई फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फतेहपुर सीकरी की दरगाह पर अवैध दुकानदार और लपकों पर लगाम लगाने में पुलिस कामयाब नहीं हो रही है। आए दिन यहां विवादों से सैलानियों और जायरीनों को मुसीबत उठानी पड़ती है। बुधवार को अवैध फड़ लगाने वालों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई।
2 of 5
फतेहपुर सीकरी दरगाह परिसर में हुए बवाल के बाद मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में अवैध दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। विगत दिनों यहां जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद एएसपी दीक्षा शर्मा ने यहां कुछ पुलिसकर्मी तैनात किये थे। बुधवार को एक व्यक्ति कुछ लोगों को चादर और फूल बेच रहा था जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका। इसके बाद अवैध दुकानदार पुलिसकर्मियों से भिड़ गए और मारपीट कर डाली।
3 of 5
बवाल के बाद मौके से निकलते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पुलिस को पीटने के दौरान दरगाह में अवैध दुकानदार और लपकों ने फायरिंग भी की। पुलिसकर्मी मौके से जान बचाकर भाग गए। इस घटना के बाद सैलानी और जायरीनों में दहशत का माहौल कायम हो गया। दरगाह परिसर में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बवाल के बाद वापस लौटते पर्यटक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि बुलंद दरवाजा स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की गद्दी को लेकर सज्जादानशीं रहीस मियां और खुर्शीद मियां के बीच विवाद चल रहा है। विगत 21 अप्रैल को भी यहां जमकर बवाल हुआ था जिससे पर्यटकों और जायरीनों को कई घंटे तक दरगाह में प्रवेश नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
5 of 5
बवाल के दौरान सूना पड़ा मुख्य स्थल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में रोजाना हजारों पर्यटक भ्रमण करने पहुंचते हैं। वहीं जायरीन भी यहां जियारत करने आते हैं। दरगाह परिसर में कुछ दुकानदारों ने यहां फूल और चादर बेचने का कारोबार किया है। वहीं गद्दी को लेकर विवाद जब तब तूल पकड़ जाता है। दरगाह परिसर में हुए बवाल के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई सवाल उठे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।