फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर पर भीड़ नियंत्रण के दावे फेल, दो किमी लंबी लगी कतार, पांच श्रद्धालु हुईं बेहोश

Mon, 14 Nov 2022 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
Claims of crowd control at Bankebihari's temple failed two km long queue five devotees fainted
वृंदावन की गलियों में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण करने के जिला प्रशासन के सभी दावे रविवार को उमड़ी भक्तों भीड़ के आगे फेल हो गए। मंदिर और मंदिर के बाहर हुई भीड़ के दबाव में फंसकर पांच श्रद्धालु बेहोश हो गए। इन सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था से बाहर से आए बच्चे, बुजुर्ग व महिला श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी हुई। 



प्रशासनिक अफसरों की मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद रविवार सुबह से पुलिस ने नई व्यवस्था लागू कर दी। इसके तहत पुलिस ने भक्तों की लाइन लगवा दी। यह व्यवस्था भी भक्तों पर भारी पड़ी। मंदिर के दरवाजों से शुरू हुई लाइन करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गई। हजारों भक्त लाइन में लगकर अपने आराध्य के दर्शन के लिए घंटों खड़े रहे। भीड़ के दबाव में तीन किशोरियों सहित पांच लोग बेहोश हो गए। वहीं कई श्रद्धालु निराश होकर बिना दर्शन के ही वापस लौट गए। उन्होंने प्रशासन की व्यवस्था को जमकर कोसा। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह कैसी व्यवस्था है कि आराध्य के दर्शन भी सुलभता से न हो सके हैं। 

Claims of crowd control at Bankebihari's temple failed two km long queue five devotees fainted
लाइन में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने श्रद्धालुओं को लाइन में लगा दिया। मंदिर से शुरू हुई भक्तों की लाइन हरी निकुंज व विद्यापीठ चौराहे तक पहुंच गई। 
Claims of crowd control at Bankebihari's temple failed two km long queue five devotees fainted
सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मनीपाड़ा, राधासनेह बिहारी मंदिर, पुराना शहर और गौतम पाड़ा की गलियों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी होने के कारण स्थानीय लोगों को घर से निकलने में परेशानी हुई। स्थानीय लोग घरों में कैद होकर रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Claims of crowd control at Bankebihari's temple failed two km long queue five devotees fainted
लाइन में लगे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विद्यापीठ चौराहे पर नाला खुला हुआ था, जिसमें धक्का-मुक्की के कारण कुछ महिला श्रद्धालु गिर गईं। भीड़ के दबाव के कारण कासगंज की दीक्षा, मानवी और अनामिका के अलावा उन्नाव से आए रामरानी इंटर कालेज के टूर में शामिल 17 वर्षीय छात्रा आभा और राजस्थान के रेवाड़ी निवासी 22 वर्षीय युवती मंजू बेहोश हो गईं। 
विज्ञापन
Claims of crowd control at Bankebihari's temple failed two km long queue five devotees fainted
लाइन में लगे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने भीड़ के दबाव से इन्हें बाहर निकाला और पुलिस चौकी में ले गए। यहां चिकित्सकों ने छात्रा और युवती को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि एसपी सिटी एमपी सिंह का मानना है कि वीकेंड पर आई भीड़ के कारण दिक्कत हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed