फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत को सजने-संवरने लगा ताजमहल का शहर, हो रहीं खास तैयारियां

Mon, 17 Feb 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
city of Taj Mahal is decorated for Donald Trump welcome
24 फरवरी को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक नई चमचमाती सड़क... रंग-बिरंगे नए डिवाइडर... नए फुटपाथ...। यह तैयारी है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की। 24 फरवरी को ट्रंप ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। इससे पहले सड़क किनारे की दीवारों को चमकाने का काम शुरू हो गया है, बिजली के खंभों तक पर स्लेटी रंग का पेंट किया जा रहा है। पौधों और महापुरुषों प्रतिमाओं की सफाई के साथ पानी का छिड़काव किया गया।
city of Taj Mahal is decorated for Donald Trump welcome
फतेहाबाद रोड पर सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए), टोरंट पावर, डूडा, पीडब्ल्यूडी, जल निगम के अफसर रविवार की छुट्टी में अपनी-अपनी टीम लेकर सुबह ही खेरिया पहुंच गए। यहां से ताजमहल तक के पूरे रास्ते को चमकाने का काम शुरू कर दिया। मशीनें लगाकर सड़क से धूल हटाई। सफेद पट्टी बनवाई।
city of Taj Mahal is decorated for Donald Trump welcome
माल रोड पर हो रहा काम - फोटो : अमर उजाला
डिवाइडरों पर सफेद और काले रंग की पट्टी बनवाई गई। ईदगाह के पास डिवाइडर था ही नहीं, यहां तुरंत नया बनवाना शुरू कर दिया। इसी तरह जहां डिवाइडर टूटे मिले, उन्हें नया बनवाया जा रहा है। खेरिया स्टेशन में नई सड़क  बना दी गई है। माल रोड पर अच्छी भली सड़क पर नई सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। सड़क के दोनों ओर दीवारों पर अभी सफेद पेंट किया जा रहा है। इसके बाद इस पर चित्र बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
city of Taj Mahal is decorated for Donald Trump welcome
अतिक्रमण हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
दुकान का सामान सड़क पर रखा तो जब्त कर लिया जाएगा
नगर निगम के दस्ते ने खेरिया से ईदगाह पर अतिक्रमण हटवाया, स्थाई निर्माण ध्वस्त कर दिए। दुकानदारों को चेतावनी दी कि 24 तक दुकानों का सामान किसी भी सूरत में सड़क पर न आए वरना इसे जब्त कर लिया जाएगा। कोई यह न समझे कि रविवार को कार्रवाई हो गई तो सोमवार को या उसके बाद नहीं होगी, टीम रोज आएगी। अभी सिर्फ चालान हो रहा है, आगे कड़ी कार्रवाई होगी। यह सुन ज्यादातर दुकानदारों ने खुद ही सड़क से सामान दुकान में समेट लिया।
विज्ञापन
city of Taj Mahal is decorated for Donald Trump welcome
माल रोड आगरा - फोटो : अमर उजाला
'फटे तिरपाल हटा लें, दुकानों को सजाकर रखें'
नगर निगम की टीम ने दुकानदारों से आग्रह किया कि ऐसे पेश आएं जैसे घर मेहमान आया हो। जिनकी दुकानों पर फटे तिरपाल रखे हैं, वे हटा लें। यह सुनते ही दुकानदारों ने इन्हें हटाना शुरू कर दिया। उनसे यह भी कहा गया है कि दुकानों पर नाम वगैरह साफ और सुंदर ढंग से लिखवा लें। दुकानों को सजाकर रखें। दुकानों के ऊपर लगे होर्डिंग और दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटवा दिए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed