फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ताजनगरी में दूसरे दिन भी नहीं चलीं सिटी बसें, लोग हुए परेशान

Thu, 29 Nov 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 29 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
city bus drivers' strike second day in agra
सिटी बस चालकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में महानगर बस सेवा दूसरे दिन भी ठप रहीं। दो कर्मचारी नेताओं पर मुकदमे के बाद भी संविदा कर्मियों ने गुरुवार को हठधर्मिता नहीं छोड़ी। हालांकि जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना (JNNURM) के अधिकारियों ने कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए मनाने के प्रयास जारी रखे, लेकिन शाम तक कोई हल नहीं निकल सका। एमजी रोड समेत सभी दस रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ीं। 

तस्वीरें: ताजनगरी में दूसरे दिन भी नहीं चलीं सिटी बसें, लोग हुए परेशान

city bus drivers' strike second day in agra
सिटी बस चालकों की हड़ताल से लोग हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला
जेनर्म द्वारा संचालित सिटी बस सेवाओं की 170 बसों के पहिये दूसरे दिन भी थमे रहे। कर्मचारी नेता योगेंद्रपाल सिंह व केके अरेला पर मुकदमे की जानकारी होने के बाद काफी संख्या में चालक, परिचालक फाउंड्री नगर डिपो ही नहीं पहुंचे। उन्हें मुकदमे और गिरफ्तारी का डर सता रहा था। दोपहर को एआरएम एसके शर्मा ने कर्मचारियों को फाउंड्री नगर डिपो में बुलाया। इसके बाद कुछ कर्मचारी डिपो में पहुंचे मगर वो बसें चलाने को तैयार नहीं हुए।

तस्वीरें: ताजनगरी में दूसरे दिन भी नहीं चलीं सिटी बसें, लोग हुए परेशान

city bus drivers' strike second day in agra
सिटी बस चालकों की हड़ताल से परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
उनकी मांग है कि जब तक गिरफ्तार साथियों की रिहाई नहीं हो जाती है, वो काम पर नहीं लौटेंगे। हालांकि जेनर्म के अधिकारियों का दावा है कि तकरीबन 20 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया गया है, लेकिन इससे लोगों की परेशानी कम नहीं हो सकी है। सिटी बसों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने के चलते सिटी बस सेवा के एमडी ने सीएनजी बसों के संचालन के लिए आरटीओ (प्रशासन) डीके सिंह से बातचीत की। उनका कहना है कि उम्मीद है कि शुक्रवार तक हड़ताल समाप्त हो जाएगी, अगर नहीं होती है तो अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजनगरी में दूसरे दिन भी नहीं चलीं सिटी बसें, लोग हुए परेशान

city bus drivers' strike second day in agra
सिटी बस चालकों की हड़ताल से परेशान हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
सिटी बस सेवा के एमडी आरबीएल शर्मा का कहना है कि चालक, परिचालकों को हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौटना होगा। इसके बाद ही उनकी कोई बात सुनी जाएगी। जहां तक जेल भेजे गए कर्मचारियों की बात है तो उसके लिए भी प्रशासनिक स्तर से मदद की जा रही है। अगर जल्द ही कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजनगरी में दूसरे दिन भी नहीं चलीं सिटी बसें, लोग हुए परेशान

city bus drivers' strike second day in agra
सिटी बस चालकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
हड़ताल के कारण छात्र-छात्राओं, आफिस जाने वाले लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। बसें नहीं मिलने पर लोगों ने आटो, ई रिक्शा और रिक्शा से सफर किया। रिक्शा चालकों ने मनमाना किराया वसूला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed