फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस के रंग में रंगने लगा बाजार, कोरोना काल में क्या है खास, देखिए ये खबर

Sun, 13 Dec 2020 03:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Dec 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Christmas Market Dress Of Santa Claus For Kids
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार क्रिसमस का उत्साह, उल्लास और उमंग एहतियात के साथ है। सेंटा क्लॉज चॉकलेट बांटने के लिए मास्क लगाकर आएंगे। वह सैनिटाइजर का वितरण भी करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार भी क्रिसमस के रंग में रंगने लगा है। गिफ्ट गैलरी सज गई हैं।

 
Christmas Market Dress Of Santa Claus For Kids
क्रिसमस 2020 - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर शहर में 100 से ज्यादा बड़े आयोजन होते हैं। ये रेस्तरां, होटलों में किए जाते हैं। इनमें सेंटा क्लॉज बने लोग उपहार बांटते हैं। इस बार कोरोना के कारण लोगों को सतर्कता का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए सेंटा क्लाज मॉस्क लगाकर उपहार बांटेंगे।
Christmas Market Dress Of Santa Claus For Kids
सेंटा क्लॉज - फोटो : अमर उजाला
बाजार में लाइटिंग क्रिसमिस ट्री से लेकर सेंटा क्लॉज के लाल रंग के कपड़ों का सेट लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कोरोना के चलते गिरजाघरों में इस बार यीशु का जन्म मनाने वालों की भीड़ नहीं होगी। इसलिए लोग घरों में ही यीशु की तस्वीर घर में सजाने के लिए ला रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Market Dress Of Santa Claus For Kids
आगरा का सेंट मैरी चर्च - फोटो : अमर उजाला
गिरजाघरों में सैनिटाइजेशन शुरू
गिरजाघरों में सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। हर साल गिरजाघरों में आने वाले लोगों को इस बार क्रिसमिस-डे घर में ही मनाने का आह्वान किया गया है। यह कहना है फादर मून लाजरेस का। लाजरेस कहते हैं कि इस बार क्रिसमस-डे पर गिरजाघरों में कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाएगी।
 
विज्ञापन
Christmas Market Dress Of Santa Claus For Kids
घर में क्रिसमस की तैयारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मास्क पहनने के लिए प्रेरित करूंगा
सेंटा क्लॉज बनने की भी अलग अनुभूति है। हर बार सेंटा बनता हूं। कोरोना में इस बार सेंटा क्लॉज का स्वरूप धारण कर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करूंगा। - ऑब्री नादर

मैचिंग के मास्क भी लोग ले रहे
सेंटा क्लॉस की ड्रेस के साथ मैचिंग के मास्क भी लोग ले रहे हैं। सेंटा मास्क लगाकर ही उपहार बांटेंगे। यह इसलिए भी जरूरी है कि  क्योंकि उन्हें देखकर अन्य लोग ऐसा ही करेंगे। - भूपेश कालरा, संचालक, जास्मीन गिफ्ट गैलरी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed