फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: क्रिसमस पर बाजार हुआ गुलजार, 20 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक के उपहार

Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Dec 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2019 gifts markets in agra
सेंटा क्लॉज मास्क देखती युवती - फोटो : अमर उजाला
प्रभु यीशु के जन्मदिन से पहले ताजनगरी के बाजार गुलजार हो रहे हैं। सेंटा क्लॉज मास्क, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस स्टार, बेबी डॉल केक आदि से बाजार गुलजार होने लगा है। सदर बाजार, शाह मार्केट, कमला नगर, संजय प्लेस, लुहार गली आदि गिफ्ट गैलरियों और पुरानी गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। 
Christmas 2019 gifts markets in agra
सेंटा क्लॉज मास्क - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को सेंटा क्लॉज के परिधान काफी पसंद आ रहे हैं। इसकी बिक्री भी काफी हो रही है। इस बार सेंटा क्लॉज का मुखौटा भी बच्चों को काफी पसंद आ रहा है। सेंटा क्लॉज के स्टीकर, क्रिसमस मिक्स सेट और रंग बिरंगे स्टार भी यीशु भक्तों को काफी लुभा रहे हैं। खंदारी में गिफ्ट गैलरी के संचालक मनोज वर्मा का कहना है कि इस बार क्रिसमस की शुरुआत काफी अच्छी दिख रही है। इसे देखते हुए बाजार के इस सीजन में अच्छे जाने की उम्मीद बंधी है। 
Christmas 2019 gifts markets in agra
गिफ्ट गैलरी - फोटो : अमर उजाला
इन कीमतों में मिल रहे क्रिसमस के उपहार
- सेंटा क्लाज परिधान: 150 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक
- सेंटा मास्क: 100 से लेकर 400 रुपये तक
- क्रिसमिस ट्री: 50 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक 
- क्रिसमस केक: 200 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक 
- सेंटा स्टीकर: 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक 
- सेंटा स्टार: 40 रुपये से लेकर 200 रुपये तक 
विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2019 gifts markets in agra
सेंटा क्लॉज मास्क - फोटो : अमर उजाला
सेंटा मास्क के मुखौटे बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस बार बैटरी द्वारा संचालित सेंटा मास्क भी बाजार में दिखाई दे रहे हैं। बड़े लोग भी मास्क पहनकर ही इस बार प्रभु यीशु का जन्मदिन बनाएंगे। इसके लिए बड़े भी अपने तरीके से सेंटा क्लॉज मास्क खरीद रहे हैं। इसी में मास्क के साथ सेंटा क्लॉज के पूरे परिधानों की बिक्री भी काफी हो रही है।  
विज्ञापन
Christmas 2019 gifts markets in agra
उपहारों से सजी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
गिफ्ट गैलरियों में इन दिनों रंग बिरंगी क्रिसमस स्टार स्टिक की बहार है। इस स्टार स्टिक में सफेद रंग की छड़ी में लाल, नीले, गुलाबी, बैंगनी आदि रंगों के नग क्रिसमस स्टार स्टिक में चार चांद लगा रहे हैं। इसके साथ अन्य कई आकार की छड़ियों में सबसे ऊपर यीशु मसीह का लगा स्टीकर भी छड़ी को काफी खूबसूरत बना रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed