फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व छठ संपन्न, ब्रज में कालिंदी के तट पर बिखरी अद्भुत छटा

Sun, 03 Nov 2019 11:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
chhath Puja 2019 devotees offeres arghya to Surya Dev at Yamuna Ghats in agra
यमुना घाट पर छठी मइया की पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ब्रज में छठ का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। आगरा-मथुरा में रविवार की सुबह यमुना घाटों पर सैकड़ों व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय आस्था का महापर्व संपन्न हो गया। महिलाओं ने परिवार की सुख समृद्धि के लिए छठी मइया से कामना की। पूजन के साथ गीतों 'पटना के हवीं पाटन देवी, आगरा अइसन घाट, उतरले सूरज देव भइले अरघिया के जून...' 'पूजेली चरण तोहार हे छठी मइया' आदि के जरिये छठी मैया के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।


chhath Puja 2019 devotees offeres arghya to Surya Dev at Yamuna Ghats in agra
आगरा में यमुना घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
छठ महापर्व के अंतिम दिन भगवान भास्कर और छठी मइया की उपासना के लिए यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोई दंडवत करते तो कोई सिर पर प्रसाद की टोकरी रखे नंगे पैर घाट पर पहुंचा। विधिविधान से छठी मइया की पूजा की। यमुना में डुबकी लगाई और उदयमान (उगते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया। 
chhath Puja 2019 devotees offeres arghya to Surya Dev at Yamuna Ghats in agra
यमुना घाट पर छठ मइया की पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर, रामबाग, कैलाश, हाथीघाट और दशहरा घाट पर व्रती महिलाएं तड़के चार बजे से ही पहुंचने लगीं। इनके साथ बच्चे और परिवार के बाकी लोग भी थे। इन्होंने पूजन में सहयोग किया। यमुना मैया की गोद में खड़ी, मांग से लेकर पूरी नाक तक सिंदूर लगाए महिलाओं के चेहरे से तेज झलक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chhath Puja 2019 devotees offeres arghya to Surya Dev at Yamuna Ghats in agra
यमुना के बल्केश्वर घाट पर छठी मइया की पूजा करती व्रती - फोटो : अमर उजाला
भीगे वस्त्र में और हाथों में फल पकवानों से लदी टोकरी के साथ व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना की। अंत में सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पुत्र की प्राप्ति, पति की दीर्घायु, रोगों से मुक्ति और परिवार में सुख शांति की कामना की। वहीं यमुना के घाटों के अलावा कुछ श्रद्धालुओं ने घरों में और मोहल्ले में जलाशय बनाकर छठी मैया की पूजा की।
विज्ञापन
chhath Puja 2019 devotees offeres arghya to Surya Dev at Yamuna Ghats in agra
छठी मइया की पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रसाद के रूप में व्रती महिलाओं ने ठेकुआ, फलों में केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, सब्जियों में अदरक, कद्दू, मूली आदि के साथ पान, सुपारी, मेवा, गाय के दूध से अर्घ्यदान दिया। अखंड पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष विजय गौतम ने बताया कि छठ पर्व में सेवा का भी बहुत महत्व है। समिति के पदाधिकारियों ने कैलाश घाट और हाथीघाट पर सफाई की और व्यवस्था संभाली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed