फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: चांदनी रात में ताज देखने के लिए 395 ने कराई बुकिंग, मौसम की वजह से आ सकती है परेशानी

Sat, 08 Oct 2022 02:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
Chamki at taj 395 made bookings to see the Taj in moonlit night
चांदनी रात में चमकता ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शरद पूर्णिमा पर चांदनी से नहाए ताजमहल का दीदार करने के लिए शनिवार को 395 पर्यटक रात में 8.30 से 12.30 बजे के बीच ताजमहल पहुंचेंगे। शुक्रवार को एएसआई के 22 मॉल रोड कार्यालय पर बने नए टिकट काउंटर से 395 पर्यटकों ने नाइट व्यू के लिए टिकट खरीदा। 

नया एन्क्लेव हुआ शुरू, खरीद सकते हैं टिकट 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मॉल रोड पर पर्यटकों की सुविधा के लिए नया कार्यालय शुरू किया है, जहां लोगों के बैठने, फॉर्म भरने की सुविधा रहेगी। अभी तक पर्यटक बारिश, तेज धूप या सर्दी में बाहर ही कतार में खड़े होकर टिकट खरीदते थे। नया एन्क्लेव बनने से वह एसी में आराम से बैठकर इंतजार कर सकते हैं। वहीं ताजमहल के दीदार के लिए महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट को प्रचारित करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने ग्रुप टूर की शुरूआत की है। 

ये भी पढ़ें - Agra: बहुत शानदार थे इन कॉलोनियों के नाम, बदलकर रखे गए नरकपुरी, बदबू विहार, घिनौना नगर, बोर्ड भी लगे
Chamki at taj 395 made bookings to see the Taj in moonlit night
आसमान पर काले बादल - फोटो : अमर उजाला

बादल बन सकते हैं परेशानी

ताजमहल के शनिवार से शुरू हो रहे नाइट व्यू में बादलों का रोड़ा आ सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। अगर बादल छाए तो नाइट व्यू में पर्यटकों को परेशानी हो सकती है। शरद पूर्णिमा के चांद पर अगर बादलों ने ग्रहण लगा दिया तो पर्यटकों की चांदनी रात में दीदार ए ताज की ख्वाहिश अधूरी रह सकती है। 
Chamki at taj 395 made bookings to see the Taj in moonlit night
नए टिकट काउंटर पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चांदनी रात में ताजमहल के दीदार के लिए महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट को प्रचारित करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने ग्रुप टूर की शुरूआत की है। एडीए पथकर पर्यवेक्षक इंद्रजीत सिंह को इस ग्रुप टूर का बुकिंग कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chamki at taj 395 made bookings to see the Taj in moonlit night
नया टिकट काउंटर - फोटो : अमर उजाला
28 सीटर इलेक्ट्रिक एसी बस होटल डीलक्स इन से ताज व्यू प्वाइंट तक चलाई गई। शुक्रवार को ताज बंदी के दिन चांदनी रात में इस ग्रुप टूर के जरिए ताज का दीदार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Chamki at taj 395 made bookings to see the Taj in moonlit night
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
डायना बेंच की तरह यहां भी चार बेंच लगाई गई है। एडीए अधिकारियों के मुताबिक सामान्य दिन के लिए 4 हजार रुपये और हर माह चांदनी रात के लिए शाम 5 से रात 9 बजे के लिए 5 हजार रुपये का शुल्क बस के लिए तय किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed