फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Chambal: खतरे के निशान से ऊपर बह रही चंबल, 137.80 मीटर पर जलस्तर हुआ स्थिर, मुसीबतें बरकरार

Fri, 26 Aug 2022 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
Chambal Floods Water level stabilized at 137.80 meters In Bah And Pinahat
टीलों पर गांव पुरा भगवान के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह में बाढ़ से हालात बेकाबू हो रहे हैं। बीहड़ में बसे कई गांव चारों तरफ बाढ़ से घिर गए हैं। चंबल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर 137.80 मीटर पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार सुबह चंबल का जलस्तर यहां स्थिर हो गया,  लेकिन मुसीबतें बरकरार हैं। घरों में पानी भर गया है। कई मकान डूब चुके हैं। बाढ़ से जान बचाने के लिए लोगों ने टीलों पर डेरा डाल लिया। संकट के बीच ग्रामीण खानपान की समस्या से जूझ रहे हैं। ज्यादातर राशन घरों में रह गया है, थोड़ा बहुत राशन लेकर आए हैं, वह भी खत्म होने वाला है।


बाह का पुरा भगवान गांव, यहां टीलों पर 500 से अधिक लोग हैं। उनके चारों तरफ पानी है, लेकिन पीने को पानी नहीं। उनके कंठ प्यासे हैं। 10 किमी दूर से पानी लाते हैं, लेकिन पूर्ति नहीं हो रही। मजबूरी में बाढ़ का पानी ही छानकर पीना पड़ रहा है। उधर, टीलों से ही गांव में डूबते हुए अपने मकानों को देख उनकी आंखों से आंसू झर रहे हैं। 
Chambal Floods Water level stabilized at 137.80 meters In Bah And Pinahat
बीहड़ के टीले पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को यहां प्रधान ने लंगर लगाया, तो पेट की आग बुझी। प्रशासन की तरफ से इनके खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। टीले से एक किमी दूर उनका गांव चमक रहा है। रास्ता पानी में डूबा है। गांव तक पहुंचने के लिए एक नाव है। तीन दिन से अंधेरे में डूबे इस गांव में 15 मकान जलमग्न हो चुके हैं।
Chambal Floods Water level stabilized at 137.80 meters In Bah And Pinahat
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
 टीले पर मिले गांव के करन सिंह ने बताया कि पीने को पानी नहीं है। पुरा बागराज के प्रधान शेर बहादुर सिंह उर्फ बदले जादौन ने बताया कि मैं अपनी तरफ से ग्रामीणों के लिए खाने की व्यवस्था कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chambal Floods Water level stabilized at 137.80 meters In Bah And Pinahat
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

अब तो भगवान भरोसे ही हैं...

गांव के 65 वर्षीय कुं सी भी परिवार के 5 सदस्यों के साथ दो दिन से टीलों पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर गृहस्थी को थोड़ा ही सामान आ पाया। अब तो यहां हम भगवान के भरोसे ही हैं।
 
विज्ञापन
Chambal Floods Water level stabilized at 137.80 meters In Bah And Pinahat
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

मोमबत्ती के सहारे गुजर रही रात 

कैंजरा घाट के पास चंबल किनारे बसा पुरा भगवान में करीब 1000 आबादी है। इनमें 500 लोग टीलों पर आ गए हैं, जबकि चारों तरफ पानी से घिरने के बाद भी 500 लोगों ने गांव नहीं छोड़ा है। चार दिन से गांव में बिजली नहीं। ऐसे में लोग मोमबत्ती के सहारे रात गुजार रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed