फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cat fight between lady teachers at government school of mainpuri

'शिक्षा का मंदिर' बना अखाड़ा, शिक्षिकाओं में हुई जमकर मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Tue, 28 Jan 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
cat fight between lady teachers at government school of mainpuri
घटना के बाद स्कूल पहुंचे खंड शिक्षाधिकारी व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के विकास खंड घिरोर के गांव खेरिया में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी गई कि दोनों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और शिक्षा विभाग के अफसरों ने मामले में जानकारी जुटाई। एक शिक्षिका ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 
प्राथमिक विद्यालय खेरिया में प्रीती गुप्ता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेरिया में राजेश्वरी देवी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। सोमवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हुई। 
विज्ञापन


प्रीती गुप्ता का आरोप है कि राजेश्वरी देवी ने उन्हें बुरी तरह डंडों से पीटा, बचाने आई रसोइयों को भी पीटा। प्रीती गुप्ता की सूचना पर ही पुलिस और खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-दूसरे पर लगाए आरोप

शिक्षिका प्रीती गुप्ता ने जहां मारपीट का आरोप लगाया तो वहीं राजेश्वरी देवी ने प्रीती गुप्ता ने उनके पोते की मृत्यु को लेकर गलत टिप्पणी की है। स्कूल में काफी देर तक समझाने के बाद भी बात नहीं बन सकी। 

इसके बाद प्रीती गुप्ता ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है। वहीं खंड शिक्षाधिकारी को भी कार्रवाई के लिए लिखकर शिकायत दी है। मामले में कार्रवाई के आश्वासन के बाद दोनों शिक्षिकाओं को घर भेज दिया गया। 

'कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी' 

खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह से कहा कि स्कूल में ऐसी घटना बर्दाश्त के बाहर है। एक शिक्षिका द्वारा लिखित में कार्रवाई के लिए शिकायत दी गई है। दोबारा किसी स्कूल में ऐसी घटना न हो इसके लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) को संस्तुति भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed