फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगे में शव लिपटा देख बिलखते हुए बोलीं इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी- मेरे पति को लौटा दो...!

Tue, 04 Dec 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Tue, 04 Dec 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence inspector subodh kumar's wife crying after his death in etah
पुलिस अफसरों के आगे बिलखतीं सुबोध कुमार की पत्नी रजनी - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर बवाल में मारे गए पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार का बुरा हाल है। उनकी पत्नी रजनी रो-रोकर बेसुध हो रही हैं। जब भी होश आता है तो वो सिर्फ यही कह रही हैं कि मेरे पति को लौटा दो...मेरे पति को लौटा दो। दोनों बेटे भी सदमे में हैं। परिजन किसी तरह उन्हें संभाल रहे हैं। 

तिरंगे में शव लिपटा देख बिलखते हुए बोलीं इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी- मेरे पति को लौटा दो...!

bulandshahr violence inspector subodh kumar's wife crying after his death in etah
पुलिस अफसरों के आगे बिलखतीं सुबोध कुमार की पत्नी रजनी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी रजनी को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके पति सुबोध कुमार अब इस दुनिया में नहीं है। वो बिलख रही हैं। सबके आगे हाथ जोड़कर रही हैं और कह रही हैं कि मेरे पति को लौटा दो। उन्हें परिवार की महिलाएं संभाले हुए हैं। सुबोध कुमार के दो बेटे अभिषेक और श्रेय भी सदमे में हैं। पिता की हत्या ने दोनों को झकझोर दिया है।  

तिरंगे में शव लिपटा देख बिलखते हुए बोलीं इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी- मेरे पति को लौटा दो...!

bulandshahr violence inspector subodh kumar's wife crying after his death in etah
पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का पार्थिव शरीर एटा पुलिस लाइन लाया गया। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर एडीजी अजय आनंद, डीआईजी प्रीतिंदर सिंह, डीएम आईपी पांडेय, एसएसपी आशीष तिवारी ने श्रद्धाजंलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे में शव लिपटा देख बिलखते हुए बोलीं इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी- मेरे पति को लौटा दो...!

bulandshahr violence inspector subodh kumar's wife crying after his death in etah
बिलखतीं सुबोध कुमार की पत्नी रजनी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में तिरंगे में लिपटा पति का शव देखकर रजनी बिलख पड़ीं। रोते रोते बेहोश हो गईं। महिलाओं ने उन्हें किसी तरह संभाला। जब होश आया तो डीआईजी प्रीतिंदर सिंह के आगे हाथ जोड़कर बोलीं, मेरे पति को लौटा दो। आपके पास तो बहुत फोर्स है। रजनी की यह हालत देख पुलिस अफसरों की आंखें भी नम हो गईं। 
विज्ञापन

तिरंगे में शव लिपटा देख बिलखते हुए बोलीं इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी- मेरे पति को लौटा दो...!

bulandshahr violence inspector subodh kumar's wife crying after his death in etah
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव महाव में सोमवार को गोकशी की सूचना पर बवाल हो गया था। भीड़ ने पुलिस चौकी को फूंक दिया। कई वाहन आग के हवाले कर दिए। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में एक युवक भी मारा गया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed