फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्पेक्टर की बहन बोलीं- मैंने भाई खोया है, मुख्यमंत्री गऊ...गऊ...कर रहे, शर्म आनी चाहिए

Tue, 04 Dec 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Tue, 04 Dec 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence inspector subodh kumar's sister anger on cm yogi adityanath
सुबोध कुमार सिंह की बहन मनीषा - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले के रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर की मौत से उनके पैतृक गांव तरगवां में गम और गुस्सा देखा गया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं प्रदेश सरकार की बेरुखी से उनके अंदर गुस्सा भी। इंस्पेक्टर की बहन ने भाई को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है। साथ ही गोरक्षा के नाम पर जो कुछ भी हो रहा है, उसे लेकर बड़ी बात कही है। 

इंस्पेक्टर की बहन बोलीं- मैंने भाई खोया है, मुख्यमंत्री गऊ...गऊ...कर रहे, शर्म आनी चाहिए

bulandshahr violence inspector subodh kumar's sister anger on cm yogi adityanath
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत पर उनकी बहन मनीषा का गुस्सा फूट पड़ा। मनीषा ने रोते हुए कहा कि मैंने भाई खोया है। मुख्यमंत्री गऊ...गऊ.. कर रहे हैं। वो खुद रक्षा नहीं कर पा रहे तो हम लोग क्या करेंगे। शर्म आनी चाहिए उन्हें। 

इंस्पेक्टर की बहन बोलीं- मैंने भाई खोया है, मुख्यमंत्री गऊ...गऊ...कर रहे, शर्म आनी चाहिए

bulandshahr violence inspector subodh kumar's sister anger on cm yogi adityanath
सुबोध कुमार सिंह की बहन मनीषा - फोटो : अमर उजाला
मनीषा ने कहा कि एक भी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारे परिवार से मिलने की कोशिश नहीं की है। उन्होंने कहा कि गऊ हमारी माता है। हम मानते हैं, लेकिन उस माता के लिए हमारे भाई (सुबोध कुमार) ने अपनी जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की बहन बोलीं- मैंने भाई खोया है, मुख्यमंत्री गऊ...गऊ...कर रहे, शर्म आनी चाहिए

bulandshahr violence inspector subodh kumar's sister anger on cm yogi adityanath
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इंस्पेक्टर की बहन ने कहा कि मेरे भाई ने वीरता का काम किया है, लेकिन अब मेरा परिवार क्या करेगा। इसका जवाब मुख्यमंत्री आकर दें। मनीषा ने मांग की है कि उनके भाई को शहीद घोषित किया जाए। गांव में उनके नाम से स्मारक बनवाया जाए। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की बहन बोलीं- मैंने भाई खोया है, मुख्यमंत्री गऊ...गऊ...कर रहे, शर्म आनी चाहिए

bulandshahr violence inspector subodh kumar's sister anger on cm yogi adityanath
शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार - फोटो : अमर उजाला
रोते हुए मनीषा ने कहा कि सुबोध कुमार कोई मामूली हस्ती नहीं था। इनसे पहले पिता ने जान गंवाई। 50 लाख के मुआवजे पर मनीषा ने कहा कि इतने रुपयों से क्या होता है। मेरे भाई को शहीद घोषित किया जाए ताकि दुनिया सलाम करे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed