{"_id":"5e17fafa8ebc3e87f93a09ec","slug":"bsnl-office-murder-case-accused-comment-beautiful-on-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेटीओ हत्याकांडः फेसबुक पर फोटो की तारीफ कर फंसाया था जाल में फिर रचा पति की हत्या का षड्यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटीओ हत्याकांडः फेसबुक पर फोटो की तारीफ कर फंसाया था जाल में फिर रचा पति की हत्या का षड्यंत्र
Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शाहगंज क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी, दौरैठा नंबर एक निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र नाथूराम की हत्या चार जनवरी की रात को कर दी गई थी। उनका शव रविवार तड़के तकरीबन चार बजे घर से 400 मीटर दूर सौ फुटा रोड पर पड़ा मिला था। उनकी पसलियों पर चोट थी। मृतक के भाई सुशील कुमार वर्मा ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी भावना, उसके प्रेमी कपिल और मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में जो बातें सामने आईं हैं वे बेहद चौंकाने वाली हैं।
तीनों हत्यारोपियों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कपिल और भावना की पूरी कहानी की जानकारी की। कपिल ने दो साल पहले फेसबुक पर भावना के एक फोटो को लाइक किया, इसके बाद कमेंट किया, ब्यूटीफुल। इस पर भावना ने जवाब दिया, थैंक्स फॉर कमेंट।
आरोपी महिला और उसका प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन कपिल ने सवाल कर दिया कि थैंक्स क्यों ? भावना ने कहा, थैंक्स इसलिए, क्योंकि कोई मेरी इस तरह तारीफ नहीं करता। कपिल ने इसी से भांप लिया कि भावना खुद को तन्हा महसूस करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
उसने फेसबुक पर उसके हर फोटो, हर मैसेज की तारीफ शुरू की, फिर मैसेंजर से मैसेज भेजे, एक दिन फोन नंबर दे दिया। उस नंबर पर भावना ने व्हाट्सएप किया तो उसका नंबर मिल गया। इसके बाद दोनों में पहले दोस्तों की तरह बातें होतीं, फिर दोनों खुलते चले गए।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले जब कपिल ने सिमकार्ड दे दिया, फिर तो रोमांस की बातें होने लगीं। दो महीने से कपिल कह रहा था कि अब अलग-अलग नहीं रहा जाता। कपिल की शादी नहीं हुई थी। उसने भावना से शादी की इच्छा जताई थी, वह राजी हो गई। इसके बाद वीरेंद्र की हत्या की साजिश रची गई।