फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोविंद की नगरिया में पहुंचे गोविंदा, बताया अपनी नई फिल्म का नाम

Fri, 21 Jul 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Fri, 21 Jul 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor govinda in vrindavan
फिल्म अभिनेता गोविंदा वृंदावन पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता गोविंदा शुक्रवार की शाम ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे। मंदिर के बाहर उनकी एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ देखी गई। लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए। प्रशंसकों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
bollywood actor govinda in vrindavan
‌गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मीडिया से मुखातिब गोविंदा ने कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी से मेरा बरसों पुराना नाता रहा है। बांकेबिहारी जब-जब बुलाते हैं, तब-तब मैं उनके दर्शन को चला आता हूं।
bollywood actor govinda in vrindavan
बांकेबिहारी
राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारीलाल की जय नाम का जयकारा लगाते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति, धर्म और अध्यात्म मानव जीवन के  अभिन्न अंग हैं। इनके बिना मानव सदैव अधूरा ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor govinda in vrindavan
गोविंदा - फोटो : agra
अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा कि मेरी आने वाली फिल्म ‘भगवान के  लिए मुझे छोड़ दो’ दर्शकों को जल्द ही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
bollywood actor govinda in vrindavan
गोविंदा
इससे पूर्व मंदिर में सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा-अर्चना कराई। उन्होंने अगस्त में होने वाले स्वामी हरिदास संगीत समारोह के लिए आयोजक गोपी गोस्वामी को बधाई भी दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed