फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा ने खेला बड़ा दांव : प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के सहारे ब्रज में पिछड़ों को साधने की कोशिश

Thu, 08 Jul 2021 09:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 09:08 AM IST
विज्ञापन
BJP played OBC card before UP elections through SP Singh Baghel appointment as minister
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर ब्रज क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है। क्षेत्र में पिछड़े वर्ग के मतदाता कई संसदीय क्षेत्र को प्रभावित करते हैं। इन क्षेत्रों में बघेल का बड़ा जनाधार है। भाजपा बघेल के सहारे पिछड़े वर्ग के वोटरों को एकजुट करने में लगी है। भाजपा के रणनीतिकारों को मानना है कि किसी भी तरह पिछड़ा वर्ग के वोटरों को एकजुट कर लिया जाए तो मिशन 2022 की राह आसान हो जाएगी। ब्रज में एसपी सिंह बघेल के अतिरिक्त ऐसा कोई चेहरा नहीं है जिसका कई जिलों में जनाधार हो। बघेल जलेसर से तीन बार सांसद रह चुके हैं। ऐसे में एटा और कासगंज में उनका बड़ा आधार है। 



उन्होंने 2014 में फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से सपा का राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि यह चुनाव वे हार गए थे। इसके बाद 2017 में टूंडला से विधायक रहे और 2019 से आगरा से सांसद चुने गए। अब भाजपा को उम्मीद है कि बघेल के सहारे इन इलाकों के पिछड़ा वर्ग का वोट बैंक उनके हाथ लग सकता है। अगर ऐसा होता है कि तो ब्रज में भाजपा की चुनावी नैया पार हो जाएगी।

BJP played OBC card before UP elections through SP Singh Baghel appointment as minister
मंत्री पद की शपथ लेते आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

मुलायम सिंह से नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल तक का सफर
सत्यपाल सिंह बघेल यानि प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए। बघेल से प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार उतारा और वह जीते। उसके बाद दो बार सांसद चुने गए। 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी।

BJP played OBC card before UP elections through SP Singh Baghel appointment as minister
आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिंह बघेल 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े  लेकिन चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना गए। विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP played OBC card before UP elections through SP Singh Baghel appointment as minister
दिल्ली में परिवार के साथ प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अटल चौक, ताजगंज समेत कई जगह मिष्ठान्न वितरण करके जश्न मनाया गया।  आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर भाजपाइयों ने भाजपा के झंडे लेकर प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की ताजपोशी का जश्न मनाया। इस मौके पर नंदकिशोर गोयल, राकेश कनौजिया, राजू, सतीश गोयल, अजय कुमार अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक ने कहा कि इससे आगरा में पार्टी और मजबूत होगी। 

विज्ञापन
BJP played OBC card before UP elections through SP Singh Baghel appointment as minister
प्रो. एसपी सिंह बघेल के मंत्री बनने पर आगरा में बांटे गए लड्डू - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज में राजेश राठौर के नेतृत्व में लड्डू बांटे गए। ताज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नंदा बाजार, नवादा, सब्जी मंडी में जश्न मनाया। इस मौके पर सुधीर राठौर, रनवीर सिंह, जवाहरलाल गुप्ता, दिलीप राठौर, अनिल, गौरव वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। पंजाबी एसोसिएशन की ओर से सदर में मिष्ठान्न बांटा गया। अमरदेव सिंह, जवाहर डावर, सतीश ओबराय, पूरन डावर, जोगिंदर सलूजा, अतुल कोहली, अशोक अरोरा, रवि सचदेवा आदि थे। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने प्रोफेसर बघेल को मंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया। संगठन के जय पुरसनानी, नितेश अग्रवाल, कन्हैयालाल राठौर, अशोक मंगवानी, रमनलाल गोयल आदि थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed