{"_id":"5c3ae45bbdec22739e2a3ed8","slug":"bjp-mp-ramshankar-katheria-warms-welcome-by-supporters-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
warms welcome
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामशंकर कठेरिया का जोशीला स्वागत किया। रामशंकर कठेरिया सुबह 10 बजे गतिमान एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन उतरे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बैंडबाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत
2 of 5
warms welcome
- फोटो : अमर उजाला
प्रोफेसर कठेरिया यहां से खुली जीप में सवार हो गए। उनके साथ महापौर नवीन जैन, विधायक डा. जीएस धर्मेश, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, लोकसभा संयोजक प्रमोद गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्याय अनिल चौधरी एवं भाजपा के प्रदेश संयोजक नागेन्द्र दुबे थे। वाहनों का काफिला जुलूस के रूप में चल पड़ा।
सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत
3 of 5
warms welcome
- फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुरा चौराहा, सांई की तकिया, धौलपुर हाउस, कलेक्ट्रेट, धाकरान, सुभाष पार्क, बाल्मीकि वाटिका, राजामंडी, सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, सूरसदन, चौराहा, दीवानी, खंदारी हनुमान मंदिर चौराहे पर विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। खंदारी परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कठेरिया ने कहा कि 2019 में देश में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी। सपा बसपा जैसे स्वार्थी गठबंधनों का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत
4 of 5
warms welcome
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस में युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता चौहान, प्रमोद गुप्ता गांधी, डा. भगवान दास दक्ष, सतीश इंजीनियर, डा. हरि भदौरिया, टीकम सिंह तोमर, जगवीर सिंह, हेमंत भोजवानी, भानु महाजन, अशोक पिप्पल, शरद चौहान, विजय भदौरिया, मोहन सिंह लोधी, प्रांशु दुबे, सुनील शर्मा, इरफान कुरैशी, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, डा. अवधेश रावत, अनिरुद्ध भदौरिया, राजकुमार पथिक, सुमित उपाध्याय, बाबी वर्मा, नेहा जैन, श्यामवीर सिंह, सुषमा जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सवर्ण आरक्षण कानून बनने के बाद दिल्ली से लौटे सांसद कठेरिया, आगरा में जोरदार स्वागत
5 of 5
warms welcome
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस से एक बार फिर रामशंकर कठेरिया ने अपनी ताकत का एहसास कराया है। इससे पहले नौ जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठेरिया की तारीफ की थी। मंच पर सांसद का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।