{"_id":"5f89eb1490c54a707d004118","slug":"bjp-leader-murder-in-tundla-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की हत्या: देर रात तक टूंडला से आगरा तक हंगामा, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की हत्या: देर रात तक टूंडला से आगरा तक हंगामा, लोगों में आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टूंडला में भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता की हत्या के बाद शुक्रवार रात फिरोजाबाद से लेकर आगरा तक हंगामा मच गया। गोली लगने से घायल भाजपा नेता को देर रात आगरा के अस्पताल में लाया गया। यहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजन फिरोजाबाद ले जाना चाहते थे। इस पर हंगामा हो गया। सूचना पर एडीजी अजय आनंद सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के साथ शव को फिरोजाबाद के लिए भिजवा दिया। उधर, फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा ने घटना की जानकारी गृह सचिव को दी है।
फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी के नगला बीच निवासी व्यापारी और भाजपा नेता दयाशंकर गुप्ता को तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। वारदात शुक्रवार रात तकरीबन आठ बजे हुई, जब भाजपा नेता अपनी दुकान बंद करा रहे थे। गोली लगने से घायल भाजपा नेता को परिजन आगरा लेकर आए थे। पहले दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में लेकर गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में राम रघु अस्पताल में लेकर आए। यहां भी मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना पर थाना हरीपर्वत की फोर्स पहुंच गई।
3 of 5
आगरा में अस्पताल के बाहर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता का शव एंबुलेंस में रखा हुआ था। गुस्साए लोगों ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। सूचना मिलते ही एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजन फिरोजाबाद में ही पोस्टमार्टम कराना चाहते थे। रात तकरीबन 11.15 बजे पुलिस के साथ ही शव को एंबुलेंस से फिरोजाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नगला बीच पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता की मौत की जानकारी मिलते ही फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार, सर्किल के चारों थानों के प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों और व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए नगला बीच को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इससे पूर्व गुस्साए लोगों ने एटा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
5 of 5
नगला बीच में पुलिस के आला अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
नगला बीच में भाजपा नेता की हत्या के बाद से दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद देर रात तक घटनास्थल और नगला बीच में भाजपा नेताओं का जमघट लग गया। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसलिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। हम पुलिस से मांग करते हैं कि जल्द से इसका खुलासा हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।