{"_id":"62f080e80fbdf3704e10df79","slug":"bjp-leader-had-called-from-home-on-the-pretext-of-joining-pwd-after-killed-businessman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: भाजपा नेता ने पीडब्ल्यूडी में ज्वॉइनिंग का झांसा देकर बुलाया था घर से, फिर गला काट धड़ से अलग किया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भाजपा नेता ने पीडब्ल्यूडी में ज्वॉइनिंग का झांसा देकर बुलाया था घर से, फिर गला काट धड़ से अलग किया सिर
Mon, 08 Aug 2022 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Murder of Silver Businessman in Agra
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में लोहामंडी स्थित तरकारी वाली गली निवासी गिलट पायल व्यापारी नवीन वर्मा की हत्या करने के लिए भाजपा नेता टिंकू भार्गव ने पूरी साजिश रची थी। उन्हें यह कहकर घर से बुलाया था कि पीडब्ल्यूडी में नौकरी की बात हो गई है। ज्वॉइनिंग करानी है। इस पर व्यापारी उससे मिलने पहुंचे थे। पुलिस की जांच में यह पता चला है। पुलिस ने व्यापारी का स्कूटर भी आगरा फोर्ट स्टेशन की पार्किंग से बरामद कर लिया है। नवीन वर्मा की हत्या बृहस्पतिवार रात को की गई थी। सिकंदरा के गांव अरसेना के पास पुलिस ने लाश को ठिकाने लगाते हुए भैरों बाजार, बेलनगंज निवासी टिंकू भार्गव और अनिल को गिरफ्तार किया था। कार में कटा सिर भी बरामद कर लिया था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
हत्यारोपी भाजपा नेता और उसका दोस्त
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार को नवीन को फोन करके बताया था कि उसकी नौकरी लगने वाली है। जल्दी आ जाओ तुम्हारी ज्वॉइनिंग करा दूंगा। इस पर नवीन अपने स्कूटर से पहुंचे थे। टिंकू ने स्कूटर आगरा फोर्ट स्टेशन की पार्किंग में खड़ा करा दिया था।
मृतक कारोबारी के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अपनी कार से ले गया था। रास्ते में गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर और धड़ को ठिकाने लगाने से पहले आरोपी पकड़ लिए गए। पुलिस ने स्कूटर भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन से बंद थी बातचीत
टिंकू अक्सर नवीन के घर जाता था। मगर, कुछ दिन से नवीन ने उससे दूरी बना ली थी। चार दिन से बात करना भी बंद कर दिया था। उसके फोन भी नहीं उठा रहे थे। इस पर नवीन के भाई प्रवीन को कॉल किया था। प्रवीन ने भी टिंकू से यही कहा था कि वो घर में नहीं हैं।
विज्ञापन
विलाप करते चांदी व्यापारी के परिजन
- फोटो : अमर उजाला