उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकीं बेबी रानी मौर्य अब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर बेबी रानी मौर्य बीते 26 अगस्त 2021 को तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। इसके बाद सितंबर 2021 में उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया।
बेबी रानी मौर्य राज्य बाल आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। पूर्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में एत्मादपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनका हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा ने आगरा ग्रामीण से सिटिंग विधायक हेमलता दिवाकर की जगह बेबी रानी मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। उनका राजनीति सफर बहुत ही रोचक रहा है।
2 of 5
भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
बेबी रानी मौर्य का मायका बेलनगंज और ससुराल करिअप्पा रोड बालूगंज में है। उनके पति प्रदीप कुमार पंजाब नेशनल बैंक में डायरेक्टर एवं सीनियर मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। एमए बीएड बेबी रानी मौर्य 1995 में भाजपा में शामिल हुई थीं। वो 1995 में ही भाजपा के टिकट पर आगरा की मेयर बनी थीं।
3 of 5
भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
बेबी रानी मौर्य 1997 में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष रहीं। उस समय रामनाथ कोविंद (वर्तमान में राष्ट्रपति) मोर्चा के अध्यक्ष थे। मौर्य 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य इंजीनियर हैं और अमेरिका में ही रहते हैं। उनकी बेटी अंजू मौर्य भी अमेरिका में ही रहती हैं।
4 of 5
पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (कार्यकाल के दौरान की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
बेबी रानी मौर्य को 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने केके पॉल का स्थान लिया था। 08 सितंबर 2021 को उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा उनको चुनाव में उतार सकती है। भाजपा हाईकमान ने शनिवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
5 of 5
चौधरी बाबूलाल, चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री का टिकट कटा, पूर्व सांसद को मिला
भाजपा ने फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। यहां से निवर्तमान विधायक चौधरी उदयभान सिंह का टिकट कट गया है। वह यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। वहीं चौधरी बाबूलाल फतेहपुर सीकरी से सांसद रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा ने अब उनको विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है।