फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज में बिकरू जैसा कांड: फिर की वही 'गलती', आखिर कब सबक लेगी पुलिस?

Thu, 11 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bikru kand repeats in kasganj due to police negligence
कासगंज में बिकरू जैसा कांड - फोटो : अमर उजाला

बिकरू कांड से सबक लेने की जगह इसकी गलतियों को पुलिस बार-बार दोहरा रही है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि कभी पुलिसवाले घायल हो रहे हैं तो कभी उनकी जान जा रही है। कासगंज में भी ऐसी ही लापरवाही सामने आई है। शराब माफिया की खुफिया जानकारी जुटाए बगैर पुलिस पार्टी के नाम पर सिर्फ एक दरोगा और एक सिपाही को कच्ची शराब के अड्डे पर भेज दिया गया। इनके पास जीप तक नहीं थी।

Bikru kand repeats in kasganj due to police negligence
बिकरू कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू में दो जुलाई 2020 की रात गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने दबिश देने आए आठ पुलिसवालों की हत्या कर दी थी। तब यह सामने आया था कि पुलिसकर्मी विकास दुबे के बारे में जानकारी जुटाए बगैर दबिश देने गए थे। यह बड़ी चूक थी। लेकिन इससे सबक नहीं लिया गया। इस घटना के बाद से अब तक आगरा जोन में ही पुलिस पर कई हमले हो चुके हैं। 
Bikru kand repeats in kasganj due to police negligence
कासगंज हत्याकांड: घटनास्थल पर पड़ी पुलिस की वर्दी और बाइक - फोटो : अमर उजाला
शराब माफिया, खनन माफिया पर कार्रवाई के लिए बगैर तैयारी के पुलिसकर्मियों को भेजा जा रहा है। बिकरू से पहले देखें तो दो जून 2016 को मथुरा के जवाहर बाग में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह थाना संतोश यादव की हत्या कर दी थी। तब भी पुलिस बगैर तैयारी के जवाहर बाग को कब्जाधारियों से खाली कराने के लिए पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikru kand repeats in kasganj due to police negligence
कासगंज हत्याकांड: घायल दरोगा अशोक कुमार, शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज की घटना में पुलिस ने गलती दोहराई। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में मंगलवार शाम को अवैध शराब की सूचना पर दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह बाइक से गए थे। उन पर शराब माफिया ने हमला कर दिया था। हमले में सिपाही देवेंद्र की हत्या कर दी गई थी। दरोगा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Bikru kand repeats in kasganj due to police negligence
कासगंज कांड: मुठभेड़ में आरोपी ढेर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही सिपाही की हत्या करने वाले एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। मृतक आरोपी का नाम ऐलकार है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। जानकारी के अनुसार थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में बुधवार तड़के काली नदी की कटरी किनारे मुठभेड़ हुई। आरोपी एलकार गांव धीमर का रहने वाला था। मुख्य आरोपी मोती सिंह फरार है, उस पर 11 मामले दर्ज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed