फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: मुड़िया मेले में छोटे व्यापारियों को हुआ बड़ा लाभ, कोरोना महामारी के बाद से हालत थी खराब

Fri, 15 Jul 2022 07:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 07:53 AM IST
सार

पांच दिवसीय मेला में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई, जिससे मंदिरों में भी अच्छा चढ़ावा आया है। 

विज्ञापन
Big profit for small traders in Mudiya fair 2022 Mathura news
मुड़िया मेला - फोटो : अमर उजाला
मथुरा गोवर्धन में कोरोना से प्रभावित व्यापारियों को इस बार मुड़िया मेला में अच्छा व्यापार हुआ है। पांच दिवसीय मुड़िया मेले में चनौरी, चिड़वा, पेड़ा, दूध, चाय व सामान स्टैंड संचालकों ने 2 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। अनुमानित 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पहुंचकर परिक्रमा लगाई।

 
श्रद्धालुओं के आगमन से व्यापार भी इस बार अच्छा हुआ है। कोरोना के दो साल बाद लगे इस मेला में भीड़ के आगमन को देखते हुए गोवर्धन के प्रसिद्ध गिरिराज जी मंदिरों की सेवा के ठेके 3.50 करोड़ में उठाए गए थे। मंदिरों में भी अच्छा चढ़ावा आया है। अभी तक गोवर्धन का व्यापारी बुरी तरह प्रभावित था। इस बार मेला शुरू होते ही व्यापारियों में फड़ सजा लिए। सात कोसीय परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह चिड़वा, चनौरी, पेड़ा, दूध, चाय, सामान स्टैंड की दुकान खोलकर इन व्यापारियों ने 2 करोड़ मुनाफा कमाया। 
Big profit for small traders in Mudiya fair 2022 Mathura news
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजीव खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद मुड़िया मेला संपन्न हुआ है। मुड़िया मेले में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। 5 दिनों में संपूर्ण व्यापार का अनुमानित आंकड़ा 60 करोड़ के आसपास है। 
Big profit for small traders in Mudiya fair 2022 Mathura news
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सेवायत संजय शर्मा ने बताया कि मुड़िया मेले पर गोवर्धन के प्रसिद्ध गिरिराजजी मंदिरों के सेवा का ठेका 3.50 करोड़ में उठाए गए थे। मेला के 5 दिनों में मंदिरों में अनुमानित चढ़ावा 1.25 करोड़ के आसपास आने की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big profit for small traders in Mudiya fair 2022 Mathura news
मुड़िया पूर्णिमा मेला - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी राजकुमार मामा ने बताया कि गोवर्धन का व्यापारी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित था। दो साल मेला भी नहीं लगा। इस बार मुड़िया मेले से व्यापार अच्छा हुआ है। खास कर सब्जी, परचून, पेड़ा, दूध, चाय, चनौरी, चिड़वा, पोशाक, शृंगार, फूलमाला, सामान स्टैंड संचालकों को अच्छा लाभ हुआ है। 
 
विज्ञापन
Big profit for small traders in Mudiya fair 2022 Mathura news
मुड़िया मेला - फोटो : अमर उजाला
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के गोवर्धन नगर अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने बताया कि गोवर्धन के मुड़िया मेले से लोगों को बड़ी उम्मीद रहती है। इस मेला में गरीब मजदूर वर्ग के लोग भी फुटपाथ पर चिड़वा, चनौरी, दूध, फूल आदि की दुकान खोलकर मुनाफा कमाते हैं। इस मेले में बड़े व्यापारियों के अलावा गरीब मजदूर वर्ग के लोगों ने भी लाभ उठाया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed