फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोखाधड़ी का मामला: भाजयुमो नेता दिव्या चौहान पर पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई, कर दिया गया पदमुक्त

Fri, 07 Oct 2022 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
big action against BJYM leader Divya Chauhan was relieved in fraud case
दिव्या चौहान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं। खंदौली में फॉरच्यूनर गाड़ी जबरन हड़पने के मामले में अब पार्टी ने कार्रवाई की है। भाजयुमो ब्रज क्षेत्र की मंत्री दिव्या चौहान और ब्रज क्षेत्र के महामंत्री अमित चौधरी को पदमुक्त कर दिया गया है। 


भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष गौतम ने दोनों को पदों से हटाने के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद कार्रवाई की है। खंदौली की रहने वाली दिव्या चौहान पर पिछले दिनों फॉरच्यूनर गाड़ी का सौदा करने के बाद गाड़ी मालिक से नकदी और गाड़ी हड़पने का आरोप लगाया गया था। उनके साथ ब्रज क्षेत्र के महामंत्री अमित चौधरी भी शामिल थे। दोनों के खिलाफ थाना खंदौली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसके बाद गाड़ी हड़पने के लिए ब्लैक लिस्ट भी करवाई गई थी। इस प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। 
 
big action against BJYM leader Divya Chauhan was relieved in fraud case
दिव्या चौहान - फोटो : अमर उजाला
घटना के एक सप्ताह के बाद आखिरकार दोनों को पदों से हटा दिया गया है। इस संबंध में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष गौतम का कहना है कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।
big action against BJYM leader Divya Chauhan was relieved in fraud case
भाजयुमो नेता दिव्या चौहान - फोटो : अमर उजाला
बता दें बमरौली कटारा निवासी रिहान खान ने दो अक्तूबर को नाऊ की सराय निवासी भाजयुमो नेता दिव्या चौहान और उनके भाई उपदेश चौहान से फॉर्च्यूनर कार का सौदा 30.25 लाख रुपये में किया था। उससे 27.25 लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन कार नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
big action against BJYM leader Divya Chauhan was relieved in fraud case
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि उसने रिहान और उसके साथियों को पीटा। वह जान बचाकर भागे थे। मामले में थाना खंदौली में दिव्या चौहान, उपदेश, अमित सिंह और रिषभ सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
big action against BJYM leader Divya Chauhan was relieved in fraud case
गौरव राजावत - फोटो : अमर उजाला
बता दें भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री गौरव राजावत के खिलाफ भी थाना शाहगंज में पिछले दिनों मुकदमा दर्ज करवाया गया था। उन पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed