फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad: रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 22 सवारियां घायल

Fri, 12 Aug 2022 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 11:44 AM IST
विज्ञापन
Big accident on Raksha bandhan sleeper coach bus fell into a ditch 22 passengers injured in Firozabad
Firozabad accident - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के सिरसागंज में दिल्ली से गोरखपुर सवारियां लेकर जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। इस हादसे में 22 लोगों के घायल होने की सूचना है।



थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 67 पर दिल्ली से गोरखपुर सवारियां लेकर जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया गया कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। बस में कुल 36 सवारियां थीं, जिसमें बस में सवार 22 सवारियों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर एसएसपी फिरोजाबाद एवं अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सैफई अस्पताल भेज दिया है।

Big accident on Raksha bandhan sleeper coach bus fell into a ditch 22 passengers injured in Firozabad
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 67 पर देर रात करीब 12:40 बजे दिल्ली से गोरखपुर के लिए जा रही स्लीपर कोच बस के साथ हादसा हुआ। बताया गया है कि चालक को झपकी आने के कारण बस सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई।

Big accident on Raksha bandhan sleeper coach bus fell into a ditch 22 passengers injured in Firozabad
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

इस हादसे में बस में सवार 36 सवारियों में से 22 सवारियां घायल हो गईं। जानकारी होने पर एसएसपी फिरोजाबाद आशीष पांडे, एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह और थाना नगला खंगार प्रभारी मौके पर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big accident on Raksha bandhan sleeper coach bus fell into a ditch 22 passengers injured in Firozabad
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से निकलवाया। घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया है। वहीं अन्य सवारियां दूसरे वाहनों के जरिए गंतव्य की ओर रवाना कराई गईं। एसएसपी फिरोजाबाद ने बताया कि बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी। बस पलट गई है। बस में 36 यात्री थे, उसमें से 22 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत ज्यादा गंभीर है। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Big accident on Raksha bandhan sleeper coach bus fell into a ditch 22 passengers injured in Firozabad
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

हादसे में बस में सवार शिवेंद्र कुमार पुत्र बीएन दुबे, संजय पुत्र अभय नारायण पांडे, सुरेश पुत्र अमर सिंह, नीरज तिवारी पुत्र लाखन सिंह, सूरज पुत्र केसर सिंह, रामजन्म पुत्र रामदयाल, सुनीता पत्नी राम जन्म, किसान पुत्र वीरेंद्र सिंह, अंसारी पुत्र फरयाद अनवर, आकाश पुत्र बंटी, शशि शुक्ला, अमित चौधरी पुत्र राधेश्याम, राजेंद्र पुत्र राम लखन, पवन एकांत, सुभदेश, सुरेश, शिवम पुत्र दिसंबर लाल सहित चार अज्ञात लोग घायल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed