पूरे ब्रज में आरक्षण के खिलाफ और एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के समर्थन में भारत बंद का असर दिखाई दे रहा है। साथ ही सवर्ण समाज के लोग जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
2 of 5
एटा में बंद के समर्थन में निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
सवर्ण और ओबीसी हित संगठनों के आह्वान पर आगरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा सहित कई शहरों में बाजार बंद है। आगरा में भारत बंद के आह्वान के बाद समान अधिकार पार्टी के नेता कुलदीप शर्मा को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है।
3 of 5
बाजार बंद
- फोटो : amar ujala
साथ ही नाई की मंडी में भी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। पुलिस और प्रशासन इस बार कोई गलती नहीं करना चाहता। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पूरी नजर है।
4 of 5
भारत बंद के दौरान प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मथुरा और फिरोजाबाद में सवर्ण और ओबीसी समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर जातिगत आरक्षण को खत्म करने की मांग की।
5 of 5
पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही इन शहरों में सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अलर्ट के बाद देश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ब्रज में भारत बंद का पूरा असर दिखाई दे रहा है। वहीं मैनपुरी में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा।