फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सद्भाव की मिसाल: आगरा की फातिमा ने धारण किया देवी स्वरूप, बंगाली परिवार ने पूजा कर लिया आशीर्वाद

Tue, 08 Oct 2019 01:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Oct 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Bengali family worships Muslim girl of Agra on navratri
देवी स्वरूप फातिमा की पूजा करता बंगाली परिवार - फोटो : अमर उजाला
बंगाल के एक परिवार ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की है। इन लोगों ने मुस्लिम परिवार की एक चार साल की बच्ची फातिमा को देवी का रूप देकर पूजा अर्चना की। फातिमा आगरा जनपद के फतेहपुर सीकरी की रहने वाली है। 
Bengali family worships Muslim girl of Agra on navratri
देवी स्वरूप में फातिमा - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के अर्जुनपुर में रहने वाले दत्ता परिवार ने आगरा के फतेहपुर सीकरी में रहने वाली मुहम्मद ताहिर की बेटी फातिमा को देवी का रूप बनाकर रविवार को महाअष्टमी पर पूजा की। 
Bengali family worships Muslim girl of Agra on navratri
फतेहपुर सीकरी
ताहिर आगरा फतेहपुर सीकरी में किराने की दुकान चलाते हैं। फातिमा अपने परिवार के साथ रहती है। दत्ता परिवार ने फातिमा के घरवालों को पूजा के लिए मनाया। फातिमा और उसकी मां पूजा के लिए दत्ता परिवार के साथ ही ठहरे हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bengali family worships Muslim girl of Agra on navratri
देवी स्वरूप फातिमा की पूजा करता बंगाली परिवार - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय नगर पालिका में इंजीनियर तमल दत्ता ने बताया कि वो पहले सिर्फ ब्राह्मण कन्याओं का पूजन करते थे। दुर्गा इस धरती पर सभी की मां है। उनका कोई धर्म, जाति या रंग नहीं है। यह सोचकर इस वर्ष उन्होंने धर्म की दीवारें भी तोड़ दीं। 
विज्ञापन
Bengali family worships Muslim girl of Agra on navratri
देवी स्वरूप फातिमा - फोटो : अमर उजाला
देवी स्वरूप बनी फातिमा की मां बुशरा बीबी ने कहा कि जात-पात नहीं, उनका भरोसा इंसानों व इंसानियत पर है। वहीं बंगाली परिवार की इस पहल की सभी सराहना कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed