आगरा में बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल देने के लिए मंडी सईद खां के प्राथमिक विद्यालय में 25 लाख रुपये खर्च कर नई इमारत, फर्नीचर, झूले लगवाए गए। लेकिन स्कूल आने वाले बच्चे चिलचिलाती धूप में जमीन पर बैठ रहे हैं। जो कमरे संवारे गए, उनमें खंड शिक्षाधिकारी ने अपना कार्यालय खोल लिया है। स्कूल के चार कमरों में अधिकारी बैठ रहे हैं, जबकि चार कमरों में ही पूरा स्कूल चल रहा है। इस स्कूल का पुनर्निर्माण समाजसेवी डवी सरीन ने बच्चों के लिए कराया था।
{"_id":"627a8b0c7427f027dc541a3a","slug":"basic-education-department-open-office-in-the-government-school-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां तो अजब हाल है: धूप में बैठ बच्चे कर रहे पढ़ाई, विभाग ने स्कूल पर कब्जा कर बना लिया कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो अजब हाल है: धूप में बैठ बच्चे कर रहे पढ़ाई, विभाग ने स्कूल पर कब्जा कर बना लिया कार्यालय
Wed, 11 May 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 May 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
मंडी सईद खां का प्राथमिक विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के बरामदे में खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय मंडी सईद खां में श्यामादेवी जूनियर हाईस्कूल, बेसन की बस्ती को भी शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों स्कूलों को मिलाकर विद्यार्थियों की संख्या 307 है। विद्यालय में कुल नौ कक्ष हैं। पांच स्कूल के पास और चार बीईओ, नगर क्षेत्र के कार्यालय के लिए हैं। पार्षद की आपत्ति के बाद मंगलवार को दो कक्ष स्कूल के लिए खाली किए गए।
स्कूल को बना लिया कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विभाग का कार्यालय कहीं और बनाएं
स्कूल का पुनर्निर्माण कराने वाले डवी सरीन ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले स्कूल को पूरा तोड़कर बनाया गया था। खेलकूद के सामान, फर्नीचर, शिक्षकों की टेबल व कुर्सी तक की व्यवस्था की। एक से पांच तक और छह से आठ तक विद्यार्थियों के लिए अलग ब्लॉक बनवाए गए। अब शिक्षा विभाग ने कब्जा जमा लिया है। विद्यार्थियों को बाहर जमीन पर बैठाया जा रहा है। जिला प्रशासन से अनुरोध है कि विभाग का कार्यालय कहीं और शिफ्ट कराएं, स्कूल को विद्यार्थियों के लिए रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के कमरे में रखी मेज और कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
'बीएसए और बीईओ को पत्र दे चुका हूं'
प्रधानाध्यापक शिव कुमार शर्मा ने कहा कि स्कूल से बीईओ नगर क्षेत्र का कार्यालय कहीं और शिफ्ट किए जाने के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को पत्र लिख चुका हूं। बात भी रखी है। बीईओ नगर क्षेत्र के कार्यालय के लिए चार कक्ष ले लिए गए थे, उसमें से दो कक्ष मंगलवार को खाली कर दिए गए।
विज्ञापन
धूप में फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
बीईओ का कार्यालय स्कूल से हटवाया जाएगा
एडी बेसिक महेश चंद्र ने कहा कि स्कूल विद्यार्थियों के लिए होता है। कक्षों में बैठना उनका अधिकार है। मैं खुद विद्यालय का निरीक्षण करूंगा। विद्यार्थियों को कक्षों में बैठाया जाएगा, बीईओ नगर क्षेत्र का कार्यालय स्कूल से हटवाया जाएगा।पार्षद शिरोमणि सिंह ने कहा कि ये अजब हाल है। बच्चों के लिए स्कूल की दशा सुधारी गई थी, न कि अधिकारियों के लिए। बेसिक शिक्षा विभाग के पास इतनी बड़ी इमारत है, कहीं भी ऑफिस शिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा काम करेंगे तो कौन स्कूलों की दशा सुधारने के लिए आगे आएगा। ये ऑफिस यहां से हटना चाहिए। बच्चों पर इ