मथुरा के वृंदावन में कोरोना संक्रमण के बीच दक्षिण भारतीय शैली के श्री रंगजी मंदिर में पांच दिवसीय बसन्तोत्सव मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह बंद है। यहां अंदर केवल पुजारी और कर्मचारियों को ही अनुमति है। शुक्रवार को शुरू हुए अनूठे उत्सव में भगवान रंगनाथ के श्रीविग्रह को बसन्तोत्सव के माध्यम से शीतलता प्रदान की जा रही है। शनिवार को खस से बने बंगले के बीच विराजमान भगवान रंगनाथ का अभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब एक घंटे तक भगवान का चंदन और केसर से अभिषेक किया गया। श्री रंगजी मंदिर को रंगनाथ मंदिर नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तर भारत में दक्षिण भारतीय शैली का भव्य मंदिर है।
वृंदावन में बसंतोत्सव: श्री रंगजी मंदिर में खस से बने बंगले में विराजे ठाकुरजी, चंदन-केसर से हुआ अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 May 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन