फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन में 16 हजार किमी तक उड़ान भरने वाले विदेशी पक्षी बार हेडेड गूज से चंबल गुलजार, देखें तस्वीरें

Sat, 30 Nov 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bar Headed Goose Bird Reached Chambal Sanctuary Agra
बार हेडेड गूज - फोटो : अमर उजाला
रिकार्ड 28 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर कर तिब्बत, कजाकिस्तान, रूस, मंगोलिया से चंबल पहुंचे बार हेडेड गूज के झुंड और उनकी अठखेलियां सैलानियों को खूब भा रही हैं।

 
Bar Headed Goose Bird Reached Chambal Sanctuary Agra
प्रवासी पक्षी के झुंड - फोटो : अमर उजाला
एक दिन में 1600 किमी की उड़ान भरने की क्षमता वाले बार हेडेड गूज के झुंड ने बाह के नंदगवां घाट पर चंबल नदी में डेरा डाल लिया है। चंबल के जल में इनकी अठखेलियां यहां आने वाले सैलानियों को खूब भा रही हैं। पक्षी विशेषज्ञ सतेंद्र शर्मा ने बताया कि चंबल की आवोहवा इस पक्षी को भा रही है। तभी साल दर साल इनके झुंड यहां दस्तक दे रहे हैं। पर्यटक पक्षियों के झुंड और इनके बारे में जानकर अचंभित हो उठते हैं। वन कर्मी इन प्रवासी पक्षियों पर नजर भी रखे हुए हैं।
Bar Headed Goose Bird Reached Chambal Sanctuary Agra
बार हेडेड गूज - फोटो : अमर उजाला
बार हेडेड गूज के सिर और गर्दन पर काले निशान के साथ इनका रंग पीला ग्रे होता है। सिर पर दो काली सलाखों के आधार पर सफेद पंख होते हैं। इनके पैर मजबूत और नारंगी रंग के होते हैं। इनकी लंबाई 68 से 78 सेमी, पंखों का फैलाव 140 से 160 सेमी, वजन दो से तीन किलोग्राम  होता है। मई के अंत में प्रजनन शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bar Headed Goose Bird Reached Chambal Sanctuary Agra
बार हेडेड गूज - फोटो : अमर उजाला
ये अपना घोंसला खेत के टीले या पेड़ पर बनाते हैं। एक बार में तीन से आठ अंडे देते हैं। 27 से 30 दिनों में अंडे से बच्चे बाहर निकलते हैं। दो महीने के बच्चे उड़ान भरने लगते हैं। 
विज्ञापन
Bar Headed Goose Bird Reached Chambal Sanctuary Agra
चंबल सेंक्चुरी में स्पूनबिल पक्षी
बार हेडेड गूज के चंबल में कई ठिकाने दिखे हैं। यहां इनकी मौजूदगी पर्यटकों के लिए सुखद अनुभव है। सबसे ऊंची और तेज उड़ान वाले पक्षी के चंबल प्रवास पर नजर रखी जा रही है। - आरके सिंह राठौर , रेंजर बाह                                          
                     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed