फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन में बांकेबिहारीजी के दर्शन से वंचित रहेंगे कृष्णभक्त, खुलेगा श्रीकृष्ण जन्मस्थान

Sun, 07 Jun 2020 08:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 07 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Banke Bihari Mandir Will Close Till 30 June Shri Krishna Janmasthan   Will Open
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते पिछले करीब ढाई माह से ब्रज के मंदिरों में ठाकुर जी के दर्शनों से वंचित रहे भक्तजन आज सोमवार से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन कर सकेंगे। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी, गोवर्धन में दानघाटी और बरसाना में श्रीजी के दर्शन के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना होगा।
Banke Bihari Mandir Will Close Till 30 June Shri Krishna Janmasthan   Will Open
श्रीकृष्ण जन्मस्थान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार की तय गाइड लाइनों के तहत सोमवार आठ जून से मंदिरों के दर्शन आम भक्तों के लिए खोलने का आदेश जारी किया है। इसके तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन आम भक्त कर सकेंगे। मंदिर के पट आम दिनों की भांति खोले जाएंगे। 
 
Banke Bihari Mandir Will Close Till 30 June Shri Krishna Janmasthan   Will Open
रोशनी में नहाता प्रेम मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन स्थित मंदिर श्रीबांकेबिहारी, रंगजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर के साथ ही मथुरा स्थित श्रीद्वारिकाधीश मंदिर, बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर, गोवर्धन स्थित मंदिर दानघाटी मुखारबिंद, मानसीगंगा, नंदगांव स्थित मंदिर श्रीनंदभवन, श्रीजी मंदिर बरसाना में आज से दर्शन आम लोगों के लिए नहीं खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banke Bihari Mandir Will Close Till 30 June Shri Krishna Janmasthan   Will Open
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र - फोटो : अमर उजाला
इसमें से कुछ मंदिरों ने 10 जून से तो कुछ ने 30 जून के बाद ही आम दर्शकों के लिए पट खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि रविवार को मंदिरों के प्रबंधक तथा सेवायतों के साथ बैठक कर मंदिर खोलने के लिए शासन की गाइड लाइन से अवगत करा दिया है।
 
विज्ञापन
Banke Bihari Mandir Will Close Till 30 June Shri Krishna Janmasthan   Will Open
बंद बांकेबिहारी का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ढाई महीने से अधिक समय बाद मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ की व्यवस्था करने में फिलहाल हम सक्षम नहीं हैं। इसलिए 30 जून तक रंगजी मंदिर बंद रहेगा।  - अनघा श्रीनिवासन, मुख्य अधिशासी अधिकारी, रंगजी मंदिर

ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर 30 जून तक बंद रहेगा। वर्तमान स्थिति से न्यायालय को अवगत करा दिया गया है। इस सदर्भ में न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर को खोलने का निर्णय लिया गया। - उमेश सारस्वत, उप प्रबंधक, बांकेबिहारी मंदिर  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed