फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba ka Dhaba: अब आगरा के 'कांजीबड़े वाले बाबा' चर्चा में, सोशल मीडिया यूजर्स ने की मदद की अपील

Sat, 10 Oct 2020 11:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
baba ka dhaba 90 year old man selling kaanji bada in agra
कांजीबड़े वाले नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बाबा का ढाबा के बाद अब आगरा के कांजीबड़े वाले बाबा चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रेहड़ी पर कांजीबड़े बेचते 90 वर्षीय बाबा का वीडियो फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर सहित हजारों ने लोगों ने ट्विटर पर साझा किया है। सभी ने कांजीबड़े वाले बाबा की मदद के लिए लोगों से मदद की है।  
baba ka dhaba 90 year old man selling kaanji bada in agra
कांजीबड़े वाले बाबा नारायण सिंह - फोटो : instagram/DHANISHTHA

कमला नगर की प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले 90 साल के नारायण सिंह रेहड़ी पर कांजीबड़े, दही बड़े और मोंठ बेचते हैं। वह परिवार का भरण पोषण करने के लिए वर्ष 1980 से कांजीबड़े की रेहड़ी लगा रहे हैं। उनके दो बेटे थे। बड़े बेटे की मौत हो गई है। छोटा पेंटर का काम करता है। 

baba ka dhaba 90 year old man selling kaanji bada in agra
कांजीबड़े, दही बड़े और मोंठ बेचते हैं नारायण सिंह - फोटो : instagram/DHANISHTHA
नारायण सिंह कमला नगर की प्रोफेसर कॉलोनी में कांजीबड़े की रेहड़ी लगाते हैं। वह कांजीबड़े 20 रुपये, दही बड़े 25 रुपये और मोंठ 20 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से बिक्री करते हैं। बाबा ने बताया कि लॉकडाउन से पहले दिन में 500 रुपये तक की बिक्री हो जाती थी, लेकिन अब बमुश्किल दिन में सौ या दो सौ रुपये ही कमा पाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
baba ka dhaba 90 year old man selling kaanji bada in agra
कांजीबड़े वाले बाबा नारायण सिंह - फोटो : instagram/DHANISHTHA
कांजीबड़े बेचते नारायण सिंह का वीडियो इंस्टाग्राम यूजर धनिष्ठा ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कांजीबड़े वाले बाबा का स्टॉल इच्छा बेकरी के पास, प्रोफेसर कॉलोनी, कमला नगर में है। आप लोग भी यहां आएं, खाएं और उनकी मदद करें, जितना आप कर सकते हैं। बाबा को हर रोज शाम 5:30 बजे से यहां रेहड़ी लगाते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My kanji bada wale uncle 😁 He has been selling kanji badas for almost 40 years and as of today, he is 90 years old. Because of this pandemic he gets to earn only ₹250-₹300 in a day. His stall is in professors colony, Kamla nagar, Agra, near desire Bakery. I’ve been here earlier also and I hope you guys also come here, eat and help him as much as you can. You’ll find him here everyday, from 5:30pm. Also, if you know such places in Agra, DM me. I will try to meet and help them all and will tell everyone about them. All of us should help those in need. Start from your own area, your city and then see how it all changes and let’s try to highlight every story we are able to. #vocalforlocal #vocal #old #viral #supportlocal #foodvideo #viralvideos

A post shared by DHANISHTHA (@a_tastetour) on


 
विज्ञापन
baba ka dhaba 90 year old man selling kaanji bada in agra
कांजीबड़े वाले बाबा का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
धनिष्ठा की पहल से कांजीबड़े वाले बाबा का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर जैसी कई हस्तियों ने भी कांजीबड़े वाले बाबा का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए लोगों से उनकी मदद करने की अपील की। स्वरा भास्कर ने लिखा कि एक और #BabaKaDhaba! आगरा वालों आगे बढ़ो... और कर दिखाओ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed