फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: श्रीरंगजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, ठाकुरजी को सोने-चांदी के थालों में परोसे व्यंजन

Fri, 20 Nov 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Annakut Mahotsav in Sri Rangji Mandir Vrindavan
श्रीरंगजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत के विशाल मंदिरों में शामिल वृंदावन के श्री रंगजी मंदिर में गुरुवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक अनुष्ठान पूर्वक आयोजित अन्नकूट के दर्शन को भक्तों की कतार लग गई। सुबह मंदिर के सेवायत-पुजारियों ने भगवान श्री गोदारंगमन्नार के मुख्य गर्भगृह के समक्ष सोने-चांदी के थालों में विविध प्रकार के व्यंजन परोसे। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पहली बार अन्नकूट महोत्सव के दिव्य दर्शन भक्तों को कराए गए। 

Annakut Mahotsav in Sri Rangji Mandir Vrindavan
श्रीरंगजी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन को लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 के चलते करीब सात माह तक बंद रहे दक्षिणात्य शैली के श्री रंगजी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन आम भक्तों ने गुरुवार को सुलभता पूर्वक किए। भगवान गोदारंगमन्नार को अनेक प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा इत्यादि भी निवेदित किए। इस दौरान भगवान रंगनाथ की जय-जयकार से मंदिर परिसर गूंज उठा। 
Annakut Mahotsav in Sri Rangji Mandir Vrindavan
भगवान रंगनाथ के दर्शन करते आईजी ए. सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
श्रीरंगजी मंदिर में महंत गोवर्धनपीठाधीश्वर बालकस्वामी के आचार्यत्व में वेदपाठी विद्वान ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर आगरा रेंज के आईजी ए. सतीश गणेश ने भी भगवान श्री गोदारंगमन्नार के दर्शन किए। वे सपरिवार पहुंचे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Annakut Mahotsav in Sri Rangji Mandir Vrindavan
गोदाविहार मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के गोपेश्वर मार्ग स्थित गोदाविहार मंदिर में भी भगवान लक्ष्मीनारायण का अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भगवान को छपन्न भोग अर्पित किए गए। महंत स्वामी वृंदावन आचार्य ने कहा कि इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र का मान-मर्दन किया था। तभी से हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके यह उत्सव ‘अन्नकूट’ के नाम से मनाया जाने लगा।
विज्ञापन
Annakut Mahotsav in Sri Rangji Mandir Vrindavan
ठाकुर श्री बिहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में हाथी दरवाजा परिक्रमा मार्ग स्थित ठाकुर श्री बिहारी मंदिर में मैथिल ब्राह्मण समाज की ओर से तृतीय अन्नकूट महोत्सव एवं छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। इस दौरान फूलबंगला में ठाकुर जी के दर्शन हुए। बिहारी जी को नवीन आभूषण एवं पोशाक धारण कराई गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष दाऊजी शर्मा ने बताया कि मैथिल ब्राह्मण समाज के सहयोग से तीसरी बार अन्नकूट महोत्सव का आयोजन कर बिहारी जी को 56 प्रकार के व्यंजन का प्रसाद अर्पित किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed