उत्साह, उल्लास और उमंग। कहीं देशभक्ति का जोश, तो कहीं कुर्बानी देने वालों की गाथाएं। 1857 के स्वाधीनता संग्राम के गवाह आगरा कॉलेज मैदान में जगह-जगह हाथ में तिरंगा लेकर खड़े विद्यार्थी। देशभक्ति के इन नजारों के बीच बुधवार को निकली वॉक फॉर यूनिटी में मां भारती के जयकारों को सुनकर शहरवासियों को पता चल गया कि अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का आगाज हो चुका है।
{"_id":"62f3c5dc2e150416117681ae","slug":"amar-ujala-campaign-maa-tujhe-pranam-five-hundred-students-participated-in-walk-for-unity-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम : आगरा कॉलेज से निकाली वॉक फॉर यूनिटी, 500 विद्यार्थियों बने ऐतिहासिक क्षणों का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम : आगरा कॉलेज से निकाली वॉक फॉर यूनिटी, 500 विद्यार्थियों बने ऐतिहासिक क्षणों का हिस्सा
Wed, 10 Aug 2022 08:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
वॉक फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
हरीपर्वत चौराहे पर हुई पुष्पवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
वॉक सेंट जोंस चौराहा होते हुए लौटकर आगरा कॉलेज पहुंची। एक किलोमीटर की लंबी लाइन में लगे एक युवा के नारे को पांच सौ विद्यार्थियों अपने जोश से आकाशीय ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करते रहे। सेंट जोंस चौराहा पर ढाबा चलाने वाली अम्मा मुन्नी देवी का कहना था कि मां तुझे प्रणाम की रौनक हर हार आजादी के जश्न का समय बताकर चली जाती है।
विद्यार्थियों ने निकाली वॉक फॉर यूनिटी
- फोटो : अमर उजाला
झुकने नहीं दिया तिरंगा
वॉक फॉर यूनिटी में युवाओं के जोश ने अपने-अपने तिरंगों की हिफाजत के लिए चेहरे पर टपक रहे पसीने को भी परवाह नहीं की। हरीपर्वत चौराहा से रैली जब आगरा कॉलेज की ओर मुड़ी, तो छात्र के हाथ से एक तिरंगा फिसलने लगा। यह देख रैली में छात्रों के साथ चल रहे बालाजी प्रॉपर्टीज आर्केड के प्रबंध निदेशक रिंकेश अग्रवाल ने झुकते तिरंगे को संभाल लिया। इसमें उनका साथ एमडी जैन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉक फॉर यूनिटी
- फोटो : अमर उजाला
वतन के लिए उमस क्या, किलोमीटर क्या
बुधवार को उमस भरी गर्मी भी शहर के युवाओं का हौसला कम नहीं कर सकी। भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारों की गूंज एक बार जो शुरू हुई, तो यह क्रम दो-तीन घंटे तक चलता रहा। चेहरे पर टपकता पसीना भी आजादी का जश्न मनाने वाले दीवानों का जोश कम नहीं कर सका। राजकीय इंटर कालेज के छात्र राजेश के रुकने पर उनके साथी ने उनका यह कहते हुए जोश बढाया कि रुक नहीं, चल। वतन के लिए उमस क्या, किलोमीटर क्या।
विज्ञापन
वॉक फॉर यूनिटी
- फोटो : अमर उजाला