फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब भी मुख्यमंत्री बैठक करते हैं प्रदेश में बड़े अपराध होते हैं: अखिलेश यादव

Thu, 13 Jun 2019 06:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Jun 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Reach up bar council president Darvesh Yadav Home in Malawan
स्व.दरवेश यादव के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के पैतृक गांव चांदपुर श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल और प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हमें बदनाम करने के लिए गवर्नर साहब ने न जाने क्या-क्या कहा, लेकिन अब प्रदेश कैसे हाथों में है? अब इस पर कुछ बोलें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं जिस पर अंकुश लगाने में सरकार फेल है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में कोई भी किसी को कहीं भी मार सकता है।
Akhilesh Yadav Reach up bar council president Darvesh Yadav Home in Malawan
एटा में स्व.दरवेश यादव के घर पहुंचे अखिलेश यादव पत्रकारों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला
पहली बार चुनी गई महिला अध्यक्ष और अधिवक्ता को चेंबर में गोली मार दी गई। बार अध्यक्ष और अधिवक्ता की चेंबर में हत्या निंदनीय है। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी मुख्यमंत्री बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, उसी दिन प्रदेश में बड़ी घटना होती है। बुधवार को मुख्यमंत्री बैठक कर रहे थे और अपराधी अपराध कर रहे थे। प्रदेश में अपराधियों को खुली आजादी मिली हुई है। कहा जाता था कि हमारी सरकार में अपराध होते हैं, लेकिन अब क्या हो रहा है। अलीगढ़, प्रतापगढ़, हमीरपुर, आगरा की घटनाएं इसका प्रमाण हैं। सरकार मदद में भी भेदभाव कर रही है। अलीगढ़ में दो लाख दिए और हमीरपुर में 10 लाख दिए, लेकिन बार काउंसिल अध्यक्ष को कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि हत्या का खुलासा हो। इसकी हाईकोर्ट के वर्तमान जज से जांच कराई जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा मिले। 
Akhilesh Yadav Reach up bar council president Darvesh Yadav Home in Malawan
स्व.दरवेश यादव के घर जाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साथ हैं सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस पर निशाना साधा कि पुलिस के संरक्षण के बिना कोई घटना नहीं हो सकती। पुलिस की भूमिका की भी जांच हो। जो सरकार बार काउंसिल अध्यक्ष की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह लोगों को सुरक्षा का भरोसा कैसे दिलाएगी। चुनाव के बाद सपा नेताओं की हत्या हो रही है। राज्यपाल से मिलकर सब घटनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने शामली में पत्रकार की घटना को लेकर भी सरकार को घेरा। सरकार जिम्मेदारी से बच रही है। सुरक्षा के नाम पर चुनावी भाषण थे। सरकार बन गई, अब उनको कोई मतलब नहीं है। जनता सड़क पर आई, तो सरकार चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Reach up bar council president Darvesh Yadav Home in Malawan
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार इन दिनों पश्चिम बंगाल पर नजर लगाए है। वह सत्ता के भूखे हैं और सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन प्रदेश पर नजर डालें कि यहां क्या हो रहा है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कहते हैं कि हम सेटेलाइट उड़ाएंगे, लेकिन अरुणाचल प्रदेश में विमान ढूंढने में तीन दिन लग गए। 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Reach up bar council president Darvesh Yadav Home in Malawan
स्व.दरवेश यादव के परिजनों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने दरवेश यादव की भतीजी कंचन और भाई पंजाब सिंह के साथ आगरा के अधिवक्ताओं से बात कर घटना की जानकारी ली। परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि यह सरकार मदद नहीं करेगी तो हम सरकार बनने पर 50 लाख का मुआवजा देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने दरवेश यादव के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जगह इन सब बातों की नहीं है। ध्यान न भटकाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed