Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 'शोपीस हैं दोनों डिप्टी सीएम, एक इंजन जनता का काम खींच रहा, दूसरा....' आकाश आनंद का तंज; जानें क्या कहा

Mon, 23 Nov 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 10:39 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर में बसपा नेता आकाश आनंद ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को शोपीस बताया और कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी तथा आगरा के विकास को लेकर सरकार को घेरा।
 

विज्ञापन
Akash Anand Calls UP's Two Deputy CM Showpieces
आकाश आनंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के एत्मादपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने आगरा के पूर्व जनप्रतिनिधियों पर तंज कसा। उन्होंने स्थानीय राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि आगरा से कई बड़े नाम हाथी (बसपा) पर सवार होकर विधानसभा और लोकसभा पहुंचे लेकिन पद मिलते ही वे आगरा की धरती से गुम हो गए, जिससे शहर का विकास पिछड़ गया।


उन्होंने आरोप लगाया कि ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक बाहर की जर्जर सड़कों के कारण लौट जाते हैं। जीएसटी और सरकारी नीतियों से आगरा के लघु उद्योगों की कमर टूट गई है। कारखाने बंद हो रहे हैं और जूता कारीगर बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार जाने के बाद पिछले 14 वर्षों से आगरा का विकास रुका हुआ है।


 
Trending Videos
Akash Anand Calls UP's Two Deputy CM Showpieces
आकाश आनंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एनकाउंटर पर उठाए सवाल
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि थानों में प्राथमिकी लिखने के लिए कलम नहीं मिलती लेकिन आरोपी को लंगड़ा कर चलवाने के लिए कैमरा हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने इसे सीरियल की शूटिंग बताते हुए कहा कि बेटियों को वीडियो नहीं, बल्कि सुरक्षा और अदालत से सजा चाहिए। बसपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को पढ़ा-लिखाकर अपने पैरों पर खड़ा करने के बजाय पांच किलो राशन की कतार में खड़ा रखना चाहती है, ताकि वे अपने अधिकार और आरक्षण का हिसाब न मांग सकें।

 
Akash Anand Calls UP's Two Deputy CM Showpieces
आकाश आनंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता और सड़कों के वादे पर कटाक्ष
2024 तक देश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बनाने के वादे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उद्घाटन के अगले ही दिन धंस गया और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बारिश में बह गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने दशकों तक एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण का बैकलॉग खाली रखा। पदोन्नति अटकाई और अल्पसंख्यकों को डर दिखाकर सिर्फ वोट लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akash Anand Calls UP's Two Deputy CM Showpieces
आकाश आनंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोपीस उपमुख्यमंत्री
आकाश आनंद ने यूपी सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों को शोपीस बताते हुए कहा कि उनके पास बंगला और नेमप्लेट तो है लेकिन फाइलों पर कलम नहीं चलती। व्यंग्य करते हुए कि एक इंजन जनता का काम खींच रहा है और दूसरा विज्ञापन। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार में जिसे कुर्सी मिली, उसे कलम भी दी गई।

 
विज्ञापन
Akash Anand Calls UP's Two Deputy CM Showpieces
आकाश आनंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याओं में प्रदेश नंबर वन
उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में हर साल 3,000 से अधिक हत्याएं और महिलाओं के खिलाफ अपराध के 65,000 से ज्यादा मामले सामने आते हैं। हत्याओं में प्रदेश नंबर वन है। उन्होंने 2014 की तुलना में रसोई गैस सिलिंडर (400 रुपये), पेट्रोल (70 से बढ़कर 95-100 रुपये) और डीजल (60 से बढ़कर 90-95 रुपये) की कीमतों का हवाला देते हुए भाजपा के पुराने नारे पर तंज कसा कि जनता पर महंगाई की मार, फिर से एक बार मोदी सरकार।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed