{"_id":"5948d96c4f1c1b01708b4a19","slug":"agra-will-have-a-big-celebration-in-international-yoga-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योग के रंग में रंगी ताजनगरी, यहां पर 10000 लोग एक साथ करेंगे योग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग के रंग में रंगी ताजनगरी, यहां पर 10000 लोग एक साथ करेंगे योग
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी आगरा योग के रंग में पूरी तरह रंग गई है। कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में करीब 500 स्थानों पर योग शिविर का आयोजन होगा। 1000 योगाचार्य इसका प्रतिनिधित्व करेंगे। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग का कुंभ लगेगा।
एकलव्य स्टेडियम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
इस बार प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होने के चलते प्रशासन के अधिकारियों पर भी योग छाया हुआ है। योग दिवस की तैयारी के लिए बैठकें की जा रही हैं। शहर का सबसे बड़ा आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया जाएगा। यहां 10 हजार लोगों को योग कराने की तैयारी की गई है। यह आयोजन क्रीड़ा भारती और क्षेत्रीय खेल कार्यालय करा रहा है।
एकलव्य स्टेडियम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष डा. रीनेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया और क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राना रहेंगे। आरएसओ अजय सेठी ने बताया कि योग सुबह सात बजे शुरू होगा, साढ़े छह बजे प्रवेश कराया जाएगा। 16 प्रशिक्षक योग का अभ्यास कराएंगे। उन्होंने सभी जनों से योग कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आगरा के कमला नगर के जनक पार्क में भी भारी भीड़ जुटेंगी। इसमें केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ के पहुंचने की संभावना है। पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार, क्रीड़ा भारती, आर्ट ऑफ लिविंग समेत 100 से अधिक छोटी-बड़ी संस्थाएं शिविर का आयोजन कर रही हैं। इनके अलावा जेल में कैदियों को योग कराया जाएगा।
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
अखिल विश्व गायत्री परिवार ने भी योग दिवस की बड़ी तैयारी है। संस्था के योगाचार्य ओपी गुप्ता का कहना है कि योग से बुद्धि प्रबल होती है। छावनी में सेना योग दिवस पर योगाभ्यास करेगी। जयपुर हाउस, कमला नगर, बल्केश्वर में योग दिवस की तैयारी है। डीएम गौरव दयाल ने बताया कि योग दिवस के लिए तैयारी चल रही है। एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने बताया कि योग दिवस के कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है।