{"_id":"5f263f528ebc3e63e442f7dd","slug":"agra-weather-today-rain-forecast-for-next-three-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Weather Update: आधे शहर में वर्षा...बाकी तरसा, अब रक्षाबंधन पर 'राहत' के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather Update: आधे शहर में वर्षा...बाकी तरसा, अब रक्षाबंधन पर 'राहत' के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में शनिवार को आधे शहर में बारिश हुई तो आधा शहर फिर सूखा रह गया। एमजी रोड, खंदारी, न्यू आगरा, सेंट जोंस, भगवान टॉकीज, कमला नगर की ओर बादल झमाझम बरसे। सिकंदरा-बोदला, शाहगंज रोड पर दोपहर में काले बादल तो छाए, लेकिन पानी नहीं बरसा। शाम को बूंदाबांदी हुई, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। अगले तीन दिनों में बारिश के आसार हैं।
2 of 5
आसमान में छाए रहे बादल
- फोटो : amar ujala
आगरा में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री पर रहा। रविवार की शुरुआत भी उमस भरी गर्मी के साथ हुई। आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी है।
3 of 5
आगरा में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सावन के चारों सोमवार सूखे बीते, लेकिन इस सोमवार बूंदाबादी के आसार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बढ़ रहे हैं। कुछ जगह पर रिमझिम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आसमान में छाए बादल
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में इस बार बिना बारिश के सावन का महीना बीता है। पूरे महीने आगरा समेत पूरा ब्रज झमाझम बारिश के लिए तरसता रहा। पड़ोसी जिलों में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई। पांच सालों में यह पहला मौका है, जब सबसे कम बारिश सावन के महीने में हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी
- फोटो : मनीष शर्मा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को आगरा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 85 रहा जो कि शुक्रवार के एक्यूआइ 110 से कम रहा। यहां वायु गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में दर्ज की गई। हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।