{"_id":"63aa77a2f772347035485a26","slug":"agra-weather-news-coldest-day-of-the-season-mercury-5-8-degrees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Weather News: सीजन का सबसे सर्द दिन, पारा@ 5.8 डिग्री, अगले तीन दिनों तक नहीं राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather News: सीजन का सबसे सर्द दिन, पारा@ 5.8 डिग्री, अगले तीन दिनों तक नहीं राहत की उम्मीद
Tue, 27 Dec 2022 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
आगरा में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में इस सीजन का सबसे सर्द दिन सोमवार रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों से चल रहीं उत्तर पश्चिमी सर्द हवा मैदानी इलाकों खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लोगों के लिए परेशानी भरी रही। सोमवार को न केवल दिन, बल्कि रात में भी पारा सामान्य से नीचे चला गया, वहीं रात से छाया रहा कोहरा सुबह और घना हो गया। घने कोहरे में पहली बार दृश्यता शून्य हो गई और पूर्वाह्न 11:30 बजे तक धूप न निकलने के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। दिन में धूप खिली, लेकिन शीतलहर के कारण गलन और ठिठुरन से लोग बेहाल रहे। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, इस वजह से आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।
आगरा में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण न केवल एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे, बल्कि शहर के अंदर के क्षेत्रों में भी दृश्यता शून्य दर्ज की गई। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-जयपुर, आगरा-ग्वालियर, आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहन रेंगकर चले। पूर्वाह्न 11.30 बजे तक कोहरे के बाद धूप खिली, पर बेअसर साबित हुई।
आगरा में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
दिन में पारा तीन डिग्री लुढ़क कर केवल 16.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान सुबह दृश्यता शून्य से 100 मीटर तक रह सकती है। दिन में तापमान सामान्य से कम रहने और गलन, ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रह सकता है।
विज्ञापन
कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश में दूसरा सर्द शहर
शहर न्यूनतम तापमानझांसी 5.1 डिग्री सेलिसयस
आगरा 5.8 डिग्री सेलिसयस
बरेली 5.8 डिग्री सेलिसयस
मुजफ्फरनगर 6.4 डिग्री सेलिसयस