फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात घंटे तक नहीं आई बिजली, 91 किलो मीटर की रफ्तार से आई आंधी ने उखाड़ दिए पेड़

Mon, 11 May 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Agra Weather Dust Strom Power Cut For Seven Hours
आगरा में आई आंधी के दौरान लाइट जलाकर निकल रहा वाहन चालक - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक 91 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आई। इससे 50 से ज्यादा पेड़, बिजली के खंभे, दीवारें गिर गईं। देहात में टिन शेड भी उड़ गए। तेज हवा चलते ही शहर से देहात की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को बड़ी परेशानी हुई। बिजली न होने से कई जगह शाम को पानी भी नहीं मिल पाया।

 
Agra Weather Dust Strom Power Cut For Seven Hours
आंधी में फटा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
1. हाईवे, ताजगंज, माल रोड पर गिरे पेड़
एनएच-2 पर सिकंदरा में दक्षिणांचल के पास पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गई। आईएसबीटी के पास पेड़ भी गिरे। ताजगंज, माल रोड पर पेड़ गिरे। नामनेर में 15 फुट लंबी दीवार गिर गई। यमुनापार में बिजली के खंभे भी गिरे हैं। सिकंदरा, एमजी रोड, ट्रांसयमुना, कमला नगर, शास्त्रीपुरम में बड़ी संख्या में होर्डिंग्स गिर पड़े। फतेहाबाद रोड पर पेड़ गिर जाने से रास्ता बंद हो गया। महर्षिपुरम में अपार्टमेंट की खिड़कियां टूट जाने से कांच बिखर गया।
 
Agra Weather Dust Strom Power Cut For Seven Hours
आगरा में आई आंधी का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
91 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई तेज आंधी ने न केवल पेड़ और होर्डिंग बल्कि बिजली के तार और खंभों को भी धराशाई कर दिया। इसका असर शहर से लेकर देहात तक की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। शहर में दोपहर 2 बजे आंधी की आहट पर ही 220 केवी सिकंदरा सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सिकंदरा सब स्टेशन से पोषित क्षेत्रों में आंधी के बाद शाम 6 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन बरौली अहीर, राजपुर चुंगी, सदर, आवास विकास कॉलोनी, दयालबाग, बलकेश्वर, ट्रांसयमुना के कुछ हिस्सों में फॉल्ट के कारण रात 9 बजे तक बिजली नहीं आई। आजम पाड़ा फीडर पर थोड़ी देर के लिए 6 बजे लाइट आई लेकिन फिर फॉल्ट के कारण यहां आपूर्ति बंद कर दी गई। मरम्मत के बाद यहां रात 8 बजे आपूर्ति चालू की गई। टोरेंट पावर की टीमें आपूर्ति बहाल करने में रात तक जुटी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Weather Dust Strom Power Cut For Seven Hours
आंधी से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर में 8 लाख से ज्यादा लोग पाइपलाइन की जगह सबमर्सिबल पंप के पानी पर निर्भर है। आंधी के बाद गुल हुई बिजली के कारण लोगों को पानी की परेशानी हुई। दरअसल, रविवार को नहाने व कपड़े धोने के बाद ज्यादातर घरों की टंकियां खाली हो चुकी थीं। बिजली गुल होने के साथ ही पानी की किल्लत शुरू हो गई। शाम को जब लाइट नहीं आई तो लोगों की धड़कनें बढ़ी। लेकिन एक-एक करके रात 9 बजे जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने सबसे पहले सबमर्सिबल पंप को चालू करके पानी की टंकी भरी।
 
विज्ञापन
Agra Weather Dust Strom Power Cut For Seven Hours
धूलभरी आंधी से छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीपुरम की प्रीति देव ने कहा कि वे और उनकी कॉलोनी के लोग समर्सिबल पंप पर ही निर्भर है। ऐसे में परेशानी हुई। पश्चिम पुरी निवासी रक्षा ने बताया कि गंगाजल की पाइपलाइन ना होने के कारण समर्सिबल पंप पर ही निर्भरता है । दोपहर में टंकी का पानी गर्म हो जाने के कारण नहीं भरते। सुबह और शाम को ही पंप चलाया जाता है। आंधी के कारण इस वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed