{"_id":"5e1d53368ebc3e87c0698cac","slug":"agra-weather-change-on-makar-sankranti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather: मकर संक्रांति से पहले बिगड़ा मौसम, सुबह छाया घना कोहरा, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: मकर संक्रांति से पहले बिगड़ा मौसम, सुबह छाया घना कोहरा, बारिश के आसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोहरे की आगोश में ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मकर संक्रांति से पहले मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया। सोमवार रात को मथुरा-फिरोजाबाद में तेज बारिश हुई, जिससे गलन बढ़ गई है। वहीं आगरा में मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज बादल और कल से दो दिनों तक बूंदाबांदी, बारिश की संभावनाएं जताई है।
2 of 5
मथुरा में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सोमवार दोपहर को बादल छाने से धूप हल्की हो गई थी। हालांकि तीन बजे बादल छंट गए, लेकिन शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादल घिर आए और बरसात होने लगी। मथुरा शहर में 20 मिनट तक तेज बरसात हुई। शहर के कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए।
3 of 5
मथुरा में हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
जिले के राया, बलदेव, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड, महावन व आसपास के इलाकों में भी रुक-रुककर बरसात होती रही। बरसात होने से किसानों को आलू, सरसों, गेहूं, जौ, मटर व सब्जी पालेज आदि की खेती को पानी लगाने से राहत मिली। फिरोजाबाद जिले में भी बारिश हुई। वहीं आगरा में रात को बादल छाए रहे, लेकिन बरसे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोहरे में छिपा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आगरा प्रदेश में सर्द शहरों की सूची में छठवें नंबर पर रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान वाराणसी में रहा, जहां पारा 5.4 डिग्री रहा। ताजनगरी में सोमवार को सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन धूप खिली रही। शहर के आउटर और हाइवे पर कोहरा ज्यादा रहा, जिससे दृश्यता में भी कमी आई।
विज्ञापन
5 of 5
बादलों में छिपा सूरज
- फोटो : अमर उजाला
दिन तेज धूप निकलने के कारण सर्द हवाओं से राहत मिली। दोपहर में तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा 22.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शाम को बादलों की लुकाछिपी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।