फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra University: एसआईटी की जांच के घेरे में आए विश्वविद्यालय के कर्मचारी और अधिकारी, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Fri, 21 Oct 2022 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Oct 2022 11:57 AM IST
विज्ञापन
Agra University employees and officers came under the scanner of SIT
एसआईटी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में एमबीबीएस-बीएएमएस परीक्षा की कापियां बदलने के मामले की जांच एसआईटी के साथ ही एसटीएफ भी कर रही है। तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार करके पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। एसआईटी की जांच के घेरे में कई और कर्मचारी के साथ अधिकारी भी हैं। उनके खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दर्ज हैं तीन मुकदमे 

आगरा विश्वविद्यालय की एमबीबीएस और बीएएमएस की परीक्षा की कापियां बदलने के मामले में थाना हरीपर्वत में तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। इनकी जांच पुलिस के साथ एसआईटी कर रही है। एसआईटी कई लोगों को जेल भेज चुकी है। कर्मचारी भी जेल भेजे गए हैं। उधर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसटीएफ भी जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें - Agra: 13 साल में 36 लोगों की जान ले चुके हैं खरगा और धौर्रा के पटाखे, दिवाली पर फिर शुरू हुआ मौत का कारोबार
Agra University employees and officers came under the scanner of SIT
डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम ने भी जांच के आदेश किए हैं। सूत्रों ने बताया कि एसआईटी इस बारे में साक्ष्य जुटा रही है कि कर्मचारी कॉपियां बदलने का खेल कर रहे हैं, उनके साथ अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता थी या नहीं। खाली कापियां निकलने से लेकर लिखी हुई कॉपियां भी पहुंचती थीं। यह सब अधिकारियों की नजर में क्यों नहीं आया?
 
Agra University employees and officers came under the scanner of SIT
एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मामलों में कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक की भूमिका की जांच की जा रही है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं। किसी की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra University employees and officers came under the scanner of SIT
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ के पास 65 शिकायतें

एसटीएफ के पास 65 से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। इनमें विश्वविद्यालय में परीक्षा, कॉपी बदलने, नंबर बढ़वाने, भर्ती, केंद्र निर्धारण, कॉलेज संबद्धता से संबंधित हैं।
विज्ञापन
Agra University employees and officers came under the scanner of SIT
विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
इन शिकायतों की भी जांच की जा रही है। शिकायतों के संबंध में सुबूत भी जुटाए जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed