फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown खुला तो बढ़ने लगा प्रदूषण, प्रदेश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा आगरा

Wed, 09 Sep 2020 02:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 09 Sep 2020 02:49 PM IST
सार

बीते साल की आठ सितंबर की एयर क्वालिटी से तुलना करें तो इस साल तीन गुना ज्यादा प्रदूषण रहा। अनलॉक में वाहनों की संख्या भी सड़कों पर ज्यादा हो गई। वाहनों में ईंधन जलने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 41 गुना ज्यादा हो गई।

विज्ञापन
Agra The Third Most Polluted City Of Uttar Pradesh In September 2020
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
चार दिन से तेज धूप और सभी दिन बाजार खुलने के कारण सड़कों पर भारी भीड़ का असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। मंगलवार को आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। मंगलवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 101 पर पहुंच गया जो सामान्य से दो गुना ज्यादा है।
Agra The Third Most Polluted City Of Uttar Pradesh In September 2020
आगरा - फोटो : अमर उजाला
मानसून में सबसे हैरत की बात यह है कि कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा औसत से 41 गुना ज्यादा है जो आमतौर पर सर्दियों के महीनों में ही रहती थी। बीते साल की आठ सितंबर की एयर क्वालिटी से तुलना करें तो इस साल तीन गुना ज्यादा प्रदूषण रहा। 
 
Agra The Third Most Polluted City Of Uttar Pradesh In September 2020
बाजार - फोटो : अमर उजाला
अनलॉक में वाहनों की संख्या भी सड़कों पर ज्यादा हो गई। वाहनों में ईंधन जलने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 41 गुना ज्यादा हो गई। रात 10 बजे और सुबह 8 बजे के बाद दोपहर में 2 बजे मोनोऑक्साइड सबसे ज्यादा रहा। हवा में घातक मोनोऑक्साइड की मात्रा दिन भर 33 से 41 गुना तक बनी रही।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra The Third Most Polluted City Of Uttar Pradesh In September 2020
हरीपर्वत चौराहे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
जानलेवा है मोनोऑक्साइड गैस 
पर्यावरण विशेषज्ञ उमेश शर्मा के मुताबिक कार्बन मोनोऑक्साइड जहरीली गैस है। डीजल इंजन की गाड़ियों में ईंधन जलने में इस गैस की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। किसी भी तरह के ईधन के जलने से यह गैस निकलती है। मनुष्य के खून में परिसंचरण के लिए आवश्यक तत्व ऑक्सीहीमोग्लोबिन के साथ मिलकर यह गैस कार्गो ऑक्सी हीमोग्लोबिन तत्व का निर्माण करती है। यह तत्व खून में ऑक्सीजन को मिलने से रोकता है। जिसके कारण सांस लेने की सामान्य प्रक्रिया रुकती है। सांस के साथ ज्यादा मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड अंदर जाने से चक्कर आने के साथ कमजोरी महसूस होने लगती है।
विज्ञापन
Agra The Third Most Polluted City Of Uttar Pradesh In September 2020
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सबसे प्रदूषित 3 शहर शहर   
 सूचकांक
लखनऊ 119
वाराणसी 114 
आगरा 101  


   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed