ताजनगरी में शुक्रवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। प्रदेश के सर्द शहरों में आगरा छठवें नंबर पर रहा। सूबे में सबसे सर्द शहर फुर्सतगंज रहा, जहां तापमान तीन डिग्री पर आ गया। शूल सी सर्द हवा दिन भर चुभती रही। सुबह तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिनों तक सर्दी का कहर जारी रहेगा। दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री नीचे रह सकता है।
{"_id":"5fdccb1bbab6c077ad0b7731","slug":"agra-temperature-drops-to-five-degrees-below-normal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आगरा में शीतलहर ने हाथ-पैर किए सुन्न, अगले तीन दिन और बढ़ेगा सर्दी का सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आगरा में शीतलहर ने हाथ-पैर किए सुन्न, अगले तीन दिन और बढ़ेगा सर्दी का सितम
Sat, 19 Dec 2020 06:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Dec 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
शीत लहर से ठिठुरे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइल
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के कारण पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद मैदानों में चल रही बेहद सर्द हवा शूल की तरह से चुभती रही। दिन हो या रात, सर्द हवाओं के कारण हाथ, पांव सुन्न हो गए। सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे चल रहे तापमान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। धूप सेंकने के लिए दोपहर में लोग घर की छत पर गए तो बेहद सर्द हवाओं ने परेशान किया। ठंडी हवाओं से न दिन में लोगों को राहत मिली और न रात में चैन।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिन में तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा, वहीं सुबह का पारा सीजन का सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक तापमान में कमी बनी रहेगी। सामान्य से तीन से चार डिग्री तक पारा नीचे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
सबसे सर्द दिन का रिकार्ड बीते साल के नाम है, जब 30 दिसंबर को दिन में पारा महज 8.8 डिग्री और रात में महज 0.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में सर्दी का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन
सर्द हवा चलने से ठिठुरे लोग
- फोटो : अमर उजाला
शहर तापमान
फुर्सतगंज 3 डिग्री
बरेली 3.4 डिग्री
मुजफ्फर नगर 3.6 डिग्री
बांदा 4.4 डिग्री
मेरठ 4.6 डिग्री
आगरा 4.8 डिग्री
झांसी 5.1 डिग्री
अलीगढ़ 4.6 डिग्री
फुर्सतगंज 3 डिग्री
बरेली 3.4 डिग्री
मुजफ्फर नगर 3.6 डिग्री
बांदा 4.4 डिग्री
मेरठ 4.6 डिग्री
आगरा 4.8 डिग्री
झांसी 5.1 डिग्री
अलीगढ़ 4.6 डिग्री